Amrita Datta Garad कौन थी? जाति की दीवार तोड़ 19 की उम्र में कर बैठी इश्क! मां ने दी खौफनाक मौत

Thane Ulhasnagar Amrita Datta Garad Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक मां ने अपनी 19 साल की बेटी की निर्मम हत्या कर दी। वजह थी कि बेटी का दूसरी जाति के लड़के से प्रेम संबंध। पहले बेटी और मां में खूब झगडा हुआ। इसके बाद, गुस्से में आग बबूला मां के सिर पर खून सवार हो गया।

पलक झपकते मां ने बेटी पर हमला बोल दिया। अपने दोनों हाथों से बेटी का गला घोंट दिया। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 'ऑनर किलिंग' जैसी घटनाओं की याद दिलाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ...

thane-ulhasnagar-amrita-datta-garad-murder-case

मामला उल्हासनगर कैंप नंबर 2 के भैयासाहेब अंबेडकर नगर इलाके का है। यहां अमृता दत्ता गरद (19 साल) अपनी मां आशा गरद के साथ रहती थी। पुलिसि जांच के मुताबिक, अमृता का एक युवक से प्रेम संबंध था, जो मां को स्वीकार्य नहीं था। रात करीब 2 बजे मां-बेटी के बीच इस रिश्ते को लेकर बहस हुई। मां समझाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अमृता अपने फैसले पर अड़ी रही। क्रोध में आकर मां ने कथित तौर पर बेटी का गला घोंट दिया।

सुबह करीब 8 बजे अमृता के चाचा उमेश गरद शव को पोस्टमार्टम के लिए केंद्रीय अस्पताल ले गए। पुलिस को सूचना मिलते ही उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आशा गरद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इंटरकास्ट प्रेम कहानी, जाति बनी बाधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता के प्रेम में बाधा उसके प्रेमी की जाति बना। मुख्य विवाद अंतरजातीय संबंध का था। मां आशा गरद पर आरोप है कि उन्होंने बेटी को 'समझाने' के नाम पर हिंसा का रास्ता चुना। पुलिस जांच में सामने आएगा कि क्या इसमें अन्य परिवार सदस्यों की भी भूमिका थी। ऐसे मामलों में अक्सर 'इज्जत' और 'समाज का डर' मुख्य वजह बनता है।

आपको बता दें कि उल्हासनगर क्षेत्र में दलित और अन्य पिछड़े वर्गों की अच्छी-खासी आबादी है। भैयासाहेब अंबेडकर नगर जैसे इलाके डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरित समुदायों का केंद्र रहे हैं। फिर भी जातिगत पूर्वाग्रह यहां भी गहरे जड़े हुए दिखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+