निकाय चुनाव से पहले अब ठाकरे ब्रदर्स ने वोट चोरी का लगाया आरोप, वोटर लिस्‍ट को लेकर किया ये आग्रह

Maharashtra civic elections 2025: महाराष्ट्र में आगामी महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनावों से पहले वोटर लिस्‍ट में कथित हेरफेर एक बड़ा मुद्दा बन गया है। राहुल गांधी के बाद अब शिवसेना यूबीटी प्रमुख और मनसे प्रमुख ने वोट चोरी का आरोप लगाया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, दोनों ने अलग-अलग कार्यक्रमों अपने कार्यकर्ताओं से इलेक्‍टशन लिस्‍ट का बारीकी से जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि "वोट चोरी हो रहे हैं।"

दरअसल, महाराष्‍ट्र के दहिसर में शिव सेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मतदाताओं की सूचियों की निगरानी के कार्य को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "घर-घर जाएं, जिस्‍ट की सावधानीपूर्वक जांच करें। वोट चोरी हो रहे हैं। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि ऐसा न हो।"

Maharashtra civic elections 2025

उद्धव ठाकरे ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन पर आरोप लगाया कि यदि चुनाव ईमानदारी से होते हैं, तो वे "जीत नहीं सकते।"

वहीं एक दिन पहले पुणे में, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने भी अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को इसी तरह का संदेश दिया।

राज ठाकरे ने दावा किया कि मतदाता सूची में अनियमितताओं के कारण वर्षों से परिणामों में गड़बड़ी हो रही है। राज ठाकरे ने कहा, "2016-17 से, मैं कहता रहा हूं कि मतदान प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ है। यह मत सोचिए कि लोग आपको वोट नहीं दे रहे हैं-सच्चाई यह है कि वोट चोरी हो रहे हैं। इसीलिए हार बार-बार होती है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के चुनावों में जीत के जश्न और हार की स्वीकार्यता दोनों ही फीके पड़ गए थे, क्योंकि "हर कोई जानता है कि संख्याओं में बेमेल रहा है।" राज ने आगे चुनाव आयोग पर अनियमितताओं की जांच करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से कहा, "यदि इस हेरफेर का पर्दाफाश करना है, तो आपको मतदाता सूचियों पर काम करना होगा। इसके बिना, जीत की कोई संभावना नहीं है।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हाल के चुनावों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के साथ, ठाकरे भाइयों की चेतावनियां संकेत देती हैं कि महाराष्ट्र के चुनावी मौसम में "वोट चोरी" अभियान की कहानियों पर हावी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+