TCS Nashik Case: मास्टरमाइंड निदा खान की तलाश में जुटी 3 टीमें, 'प्रेग्नेंसी' के दांव से क्या बचेगी गिरफ्तारी?
TCS Nashik Case: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक स्थित बीपीओ यूनिट में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले ने देशव्यापी तूल पकड़ लिया है। इस मामले की मुख्य आरोपियों में से एक, निदा खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी दबिश तेज कर दी है।
एक तरफ जहां पुलिस निदा को 'फरार' बता रही है, वहीं उनके परिवार का दावा है कि वह कानून से भाग नहीं रही हैं बल्कि मुंबई में अपने रिश्तेदारों के घर पर हैं।

निदा खान कहां है? पुलिस और परिवार के अलग-अलग दावे
नासिक पुलिस ने निदा खान का पता लगाने के लिए तीन स्वतंत्र टीमें तैनात की हैं। तकनीकी निगरानी और फील्ड ऑपरेशन के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निदा और उनके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस ने मुंबई में निदा के पति से भी पूछताछ की है।
पति ने बताया था कि निदा एक रिश्तेदार के घर पर हैं, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची, तो घर पर ताला लटका मिला। निदा के मामा ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, वह कहीं भाग नहीं रही हैं। जनवरी 2026 से वह मुंबई में अपने पति के साथ रह रही हैं। अब तक कोई भी पुलिस अधिकारी हमारे दरवाजे पर पूछताछ के लिए नहीं आया है।
'प्रेग्नेंसी' का दांव खेल निदा खान ने मांगी कानूनी सुरक्षा
गिरफ्तारी से बचने के लिए निदा खान ने खुद के गर्भवती होने का दावा किया है। उनके वकील बाबा सैयद जल्द ही अदालत में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। परिवार का कहना है कि निदा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और इन आरोपों के कारण भारी मानसिक तनाव में हैं। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि केवल गर्भावस्था के आधार पर राहत मिलना मुश्किल है। इसके लिए कोर्ट में पुख्ता मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने होंगे। पुलिस भी इन दावों की सच्चाई की जांच कर रही है।
TCS में निदा की क्या भूमिका थी? CEO ने साफ की तस्वीर
मीडिया में निदा खान को HR मैनेजर बताए जाने पर TCS ने स्पष्ट की है। कंपनी के CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि निदा कभी भी नेतृत्व या भर्ती की भूमिका में नहीं रहीं। TCS मैनेजमेंट ने कहा कि- प्रारंभिक जांच के अनुसार, निदा खान एक प्रोसेस एसोसिएट (Process Associate) के रूप में कार्यरत थीं। वह न तो एचआर मैनेजर थीं और न ही भर्ती के लिए जिम्मेदार थीं। हमारे एथिक्स या पॉश (POSH) चैनलों पर अब तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।कंपनी ने इस पूरे मामले की आंतरिक जांच के लिए डेलॉयट (Deloitte) और लॉ फर्म 'ट्राइलीगल' की मदद ली है।
क्या है TCS नासिक का पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। इस शिकायत के बाद कई अन्य महिला कर्मचारी सामने आईं और उन्होंने कार्यस्थल पर उत्पीड़न और दबाव की बात कही।
2022 से 2026 के बीच इस मामले में अब तक 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज, ईमेल, चैट और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। संदेह है कि कुछ कर्मचारी मिलकर सहकर्मियों को निशाना बना रहे थे और शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने से रोक रहे थे।
इस पूरे खेल की मास्टरमाइंड निदा खान कौन हैं?
निदा खान ने नासिक से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली है और वर्तमान में वह डिस्टेंस लर्निंग के जरिए MBA कर रही हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में टीसीएस ज्वाइन किया था। 9 अप्रैल, 2026 को आरोपों के बाद कंपनी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
TCS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोपों ने कॉर्पोरेट जगत को स्तब्ध कर दिया है। अब सबकी निगाहें निदा खान की संभावित गिरफ्तारी और SIT की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस 'सिंडिकेट' के पीछे के असली चेहरों को बेनकाब कर सकती है।














Click it and Unblock the Notifications