VIDEO: सांसद Supriya Sule की साड़ी में लगी आग, हादसे के बाद बोलीं NCP MP- 'सुरक्षित हूं'
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग के बाद उन्होंने कहा है कि वे सुरक्षित हैं। पुणे में एक कार्यक्रम में सुप्रिया के साथ आग का हादसा हुआ।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग के बाद उन्होंने कहा है कि वे सुरक्षित हैं। पुणे में एक कार्यक्रम में सुप्रिया के साथ आग का हादसा हुआ। Supriya Sule के साथ पुणे में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि सुप्रिया महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी की लोक सभा सांसद हैं। सुप्रिया की साड़ी में कार्यक्रम के दीपक से आग लग गई थी।
माल्यार्पण के दौरान लगी आग
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में रविवार को आग लगने के मामले में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान आग लग गई। सांसद ने अपने हाथों से ही आग बुझा दी।

सोशल मीडिया पर हादसे की VIDEO
रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचीं सांसद सुप्रिया सुले छत्रपति शिवाजी महाराज की एक लघु प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थीं। मंच पर एक मेज पर रखा गया था। जैसे ही वह टेबल के पास गईं, सांसद की साड़ी वहां नीचे रखे दीपक के संपर्क में आ गई और साड़ी में आग लग गई। वायरल वीडियो में सुले को आग बुझाते हुए देखा जा सकता है।
बड़ा हादसा टलने के बाद सुले ने एक बयान में कहा, मैं हिंजेवाड़ी इलाके में कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन करने गई, तभी अचानक मेरी साड़ी में आग लग गई। लेकिन आग पर जल्दी काबू पा लिया गया।
सुले ने समर्थकों से चिंता न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने समर्थकों, नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और प्रशंसकों से कहना चाहती हूं कि मैं सुरक्षित हूं और उन्हें चिंतित नहीं होना चाहिए। समर्थकों के प्यार और देखभाल का आभार।
Recommended Video
सुले के कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, सांसद बारामती के दौरे पर थीं। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने गईं। बयान में कहा गया कि हिंजवडी में आज के समारोह में, जब वह दीया जलाने वाली थीं तो उनकी साड़ी के पल्लू में आग लग गई। उन्होंने खुद ही आग बुझाई। सांसद ने हादसा टलने के बाद भी पूरे कार्यक्रम में भाग लिया।










Click it and Unblock the Notifications