Sunetra Pawar Caste: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा की जाति क्या है? जानें 'वहिनी' का घराना
Sunetra Pawar Caste: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है, सुनेत्रा पवार के रूप में राज्य को अपनी पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिल चुकी है। अजीत पवार कीमजबूत आधार स्तंभ मानी जाने वाली सुनेत्रा पवार अब शासन की बागडोर संभाल चुकी हैं। पति अजित पवार की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत के बाद राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों ने ही उन्हें सीधे सत्ता के केंद्र में लाकर खड़ा किया है।
सुनेत्रा पवार की पहचान केवल महाराष्ट्र के नामी राजनीतिक पवार परिवार की बहू तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी के तौर पर भी अपनी अलग राह बनाई है। 18 जून 2024 में राज्यसभा सांसद के तौर पर राजनीति में औपचारिक प्रवेश से पहले ही सुनेत्रा पवार अपनी शैक्षिक योग्यता और प्रशासनिक सूझबूझ का परिचय दे चुकी हैं। आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार किस जाति से ताल्लुक रखती हैं।

Sunetra Pawar महाराष्ट्र के सियासी परिवार की बेटी
सुनेत्रा पवार का ताल्लुक मराठवाड़ा के धाराशिव परिवार से हैं। इतके पिता का परिवार भी राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं, सुनेत्रा पवार के पिता बाजीराव पाटिल स्वतंत्रता सेनानी थे। इसके अलावा सुनेत्रा पवार पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बहन हैं।
Sunetra Pawar महाराष्ट्र के सियासी परिवार की बहू
शरद पवार और उनके पिता की पुरानी दोस्ती के चलते सुनेत्रा पवार का विवाह एनसपी के दिग्गज नेता अजित पवार से हुआ, 1985 में अजीत पवार से विवाह के बाद, इन्हें "पवार बहू" और वाहिनी के नाम से जाना जाता है। जिससे उनका राजनीतिक पृष्ठभूमि से गहरा जुड़ाव बना।
Sunetra Pawar Caste: सुनेत्रा पवार की जाति क्या है?
18 अक्टूबर, 1963 को महाराष्ट्र के टेर में जन्मीं महाराष्ट्र के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का शादी से पहले नाम सुनेत्रा पाटिल था। वे महाराष्ट्र के राजनीतिक रूप से सक्रिय मराठा परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां उनका मूल उपनाम "पाटिल" था। पाटिल' मूल रूप से एक वंशानुगत प्रशासनिक पद था। प्राचीन और मध्यकालीन काल में पाटिल गाँव के प्रमुख होते थे, जिनकी भूमिका राजस्व वसूली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शासन व ग्रामीण समाज के बीच सेतु की थी। समय के साथ यह पद एक उपनाम के रूप में प्रचलित हो गया।
अजित पवार से विवाह के बाद हो गई सुनेत्रा पवार, बदल गई जाति
सुनेत्रा पवार अपने मायके के पाटिल वंश से थीं, और बाद में शादी के बाद वे पवार नाम से जानी जाने लगीं। सुनेत्रा पवार के दिवंगत पति अजित पवार मराठी/मराठा समुदाय से जुड़े हैं और उनकी जातिगत श्रेणी 'OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)' के अंतर्गत आती है। मुख्य रूप से मराठा (96 कुली) और कुनबी (मराठा उपजाति) समुदायों से जुड़ा माना जाता है, जो राज्य के प्रभावशाली भूस्वामी और राजनीतिक रूप से सक्रिय वर्गों में शामिल हैं।
Sunetra Pawar's career: सुनेत्रा पवार का करियर
- राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार, जिन्होंने लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रखी थी, वर्ष 2024 में राज्यसभा सदस्य बनीं। हालांकि, वे बारामती के चुनावी अभियानों में हमेशा एक विशेष प्रेरक शक्ति रही हैं।
- सुनेत्रा पवार ने अपने सामाजिक कार्यों की शुरुआत काटेवाड़ी गांव से की। 'निर्मलग्राम' और स्वयं सहायता अभियानों के माध्यम से उन्होंने गांवों में स्वच्छता, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए।
- महिला सशक्तिकरण के लिए उन्होंने बारामती में एक टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की, जो लगभग 15,000 महिलाओं को रोजगार देता है। वह विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी के रूप में भी कई शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी हैं।
- 2024 के लोकसभा चुनाव में सुनेत्रा पवार ने अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में राजनीतिक जिम्मेदारी मिली।
- पार्थ पवार और रोहित पवार से जुड़े पार्टी के भीतर के मतभेदों के बावजूद, सुनेत्रा पवार ने परिवार और पार्टी के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका चुनावी प्रचार जनसंपर्क और भावनात्मक अपील पर आधारित था।












Click it and Unblock the Notifications