सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र डिप्टी सीएम! अजित पवार की पत्नी को लेकर दिग्गज नेता ने किया बड़ा दावा
Sunetra Pawar can become Maharashtra Deputy CM: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत 28 जनवरी 2026 को हो गई। गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी प्रमुख को लाखों नम आंखों ने बारामती में अंतिम विदाई दी। अजित पवार की हादसे में दुखद मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उनके बयान के बाद अटकलें तेज़ हो गई हैं कि क्या आने वाले समय में सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बन सकती हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पटेल के बयान ने सियासी गलियारों में चर्चा को हवा दे दी है।

सुनेत्रा पवार से मिले NCP के दिग्गज नेता
सूत्रों के अनुसार दिवंगत अजित पवार के असामयिक निधन के बाद,एनसीपी नेताओं ने इस संभावना को लेकर सुनेत्रा पवार से मुलाकात की जिसमें प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे शामिल थे। यह संकेत भीगौरतलब है कि दिवंगत अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराट्र की महायुति गठबंधन सरकार में प्रमुख घटक दल है। अजित की एनसीपी के अलावा महायुति में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल है।
NCP नेता बोले- वाहिनी को कैबिनेट में...
एनसीपी नेता नरहरि जिरवाल ने अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के भविष्य पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि "वाहिनी" (सुनेत्रा पवार) को मंत्रिमंडल में शामिल करने की जनता की प्रबल इच्छा है।
महायुति गठबंधन में शामिल है NCP
गौरतलब है कि प्लेन क्रैश में दिवंगत हुए डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का एक महत्वपूर्ण घटक है। महायुति में एनसीपी के अलावा भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल है। अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के कोटे वाला डिप्टी सीएम पद खाली हो गया है।
अजित पवार की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं सुनेत्रा पवार
मौजूदा समय में, सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और दिवंगत अजित पवार की विरासत से जुड़ाव उन्हें इस कठिन समय में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा बनाता है, खासकर जब पार्टी भविष्य की रणनीतियों पर विचार कर रही है। उन्हें स्वर्गीय अजित पवार की सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है।
प्रफुल्ल पटेल संभाल सकते हैं NCP की कमान
वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष बन सकते हैं। इस संभावित बदलाव पर चर्चा के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के दौरान एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विलय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है, जो महाराष्ट्र की राजनीतिक दिशा तय कर सकता है।
अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत
बता दें अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया था। यह हादसा लैंडिंग स्ट्रिप के ठीक बगल वाले क्षेत्र में हुआ, जहाँ विमान का नियंत्रण उतरते समय बिगड़ गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पाँच लोगों की मौत हो गई थी। विमान लैंडिंग की कोशिश करते समय अचानक लड़खड़ाया और पलक झपकते ही हादसे का शिकार हो गया। क्रैश के बाद कई धमाके हुए, और विमान आग के गोले में बदल गया।
अजित पवार किस लिए बारामती जा रहे थे?
यह घटना अजित पवार के मुंबई से बारामती पहुंचने के दौरान हुई थी, जहां उन्हें 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए रैलियों को संबोधित करना था।












Click it and Unblock the Notifications