मुंबई: ऑफलाइन परीक्षा के लिए हजारों छात्रों ने घेरा शिक्षा मंत्री का घर, हिंदुस्तानी भाऊ पर लगा आरोप
मुंबई, 31 जनवरी: हाल ही में बिहार में रेल भर्ती परीक्षा को लेकर मचा बवाल शांत ही हुआ था कि अब महाराष्ट्र के कई इलाकों में स्कूली छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ऑनलाइन एग्जाम लेने की मांग करते हुए छात्रों ने सड़कों पर भीड़ इकट्ठा की। इसी के साथ भारी संख्या में छात्रों ने सोमवार को महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ के घर के पास भी प्रदर्शन किया। छात्रों ने कोरोना महामारी के मद्देनजर 10वीं से 12वीं तक के ऑफलाइन एग्जाम्स को रद्द करने की मांग उठाई। वहीं अब इस भीड़ के एकत्रित होने के पीछे सोशल मीडिया पर चर्चित नाम हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक को बताया जा रहा है।
Recommended Video

स्कूल शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे छात्र
मुंबई की धारावी में स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के घर के बाहर भारी संख्या में पहुंचे 10वीं-12वीं के छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा का विरोध किया। कोरोना संकट को देखते हुए छात्रों की मांग है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हो। वहीं इस मामले पर डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि हमने उन्हें समझाने और तितर-बितर करने की कोशिश की।
भीड़ के पीछे हिंदुस्तानी भाऊ का हाथ!
छात्रों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा, जिससे भीड़ को तितर-बितर किया गया। छात्रों के आंदोलन पर मुंबई कांग्रेस प्रमुख भाई जगताप ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ की एक पोस्ट वायरल हुई थी। साथ ही कुछ छात्रों का भी कहना है कि वो हिंदुस्तानी भाऊ के कहने पर इकट्ठे हुए हैं।
जानिए शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या विकास पाठक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' के कहने पर छात्रों की भीड़ जमा हुई थी। जिस पर डीसीपी ने कहा कि जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। इधर, वर्षा एकनाथ गायकवाड़ का कहना है कि हम छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। मैंने छात्रों से कहा कि मेरे साथ चर्चा करें; मैं आगे फैसला करूंगी, लेकिन हमें स्कूली छात्रों की शिक्षा में दो साल के नुकसान को भी ध्यान में रखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications