महाराष्ट्र में NCC कैडेट्स को पीटने वाले वीडियो पर एक्शन में राज्य सरकार, गहन जांच की कही बात
महाराष्ट्र सरकार ने NCC कैडेट्स को पीटने के मामले की गहनता से जांच करने की बात कही है।
महाराष्ट्र के ठाणे में बांदोड़कर और जोशी बेडेकर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान बेरहमी से पीटने का मामला महाराष्ट्र विधानसभा के मानसूत्र में भी चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया।
महाराष्ट्र एनसीसी ने बताया कि ये कृत्य अत्यंत निंदनीय है, इसमें एनसीसी प्रशिक्षण या संगठन का ये हिस्सा नहीं है। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार, एनसीसी इस बात से बेहद परेशान हैं कि अपराधी एक कैडेट या पूर्व कैडेट है। छात्र को कॉलेज ने निलंबित कर दिया है।

ठाणे के जोशी बेडेकर कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि वीडियो में छात्रों को पीटते हुए दिख रहा व्यक्ति शिक्षक नहीं है। हम इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन छात्रों को इसका सामना करना पड़ रहा है, उन्हें डरना नहीं चाहिए।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में भी ये मुद्दा गूंजा, एलओपी विजय वडेट्टीवार ने एनसीसी कैडेट का मुद्दा उठाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, इस मामले पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की गहनता से जांच करेगी। कैडेटों के साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है। प्रशिक्षण का ये तरीका कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications