बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 लोग हुए घायल

महाराष्ट्र में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की खबर सामने आई है। यहां भगदड़ में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बीएमसी की ओर से घटना की जानकारी देते हुए कहा गया है कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जल्दबाजी के चक्कर में लोगों में भगदड़ हो गई। जिसकी वजह से 9 लोग घायल हो गए हैं।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में यह भगदड़ मच गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सुबह 5.56 बजे हुई है।

bandra

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा थी।

घायलों में शबीर अब्दुल रहमान, परमेश्वर सुखदर गुप्ता, रवींद्र चूमा, रामसेवक रवींद्र प्रसाद, संजय तिलकराम, दिव्यांशु योगेंद्र यादव, नूर मोहम्मद, इंद्रजीत साहनी, मोहम्मद शरीफ शेख शामिल हैं।

दरअसल दीवाली के मौके पर लोग अपने घरों को निकल रहे हैं, यही वजह है कि रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मची भगदड़ में घायल लोगों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके की तस्वीर ओर वीडियो भी सामने आए हैं जिसमे देखा जा सकता है कि लोग फर्श पर गिरे हैं, खून फैला हुआ है। रेलवे पुलिस के जवान लोगों को स्ट्रेचर की मदद से ले जा रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकतका है कि रेलवे का जवान घायल यात्री को अपने कंधे पर उठाकर ले जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+