महाराष्ट्र: पैराग्लाइडिंग करते समय पहाड़ से टकरा गया कोरियन नागरिक, मौत
Maharashtra news, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के सातारा जिले के पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करते समय पहाड़ से टकराने से एक कोरियन नागरिक की मौत हो गई। पंचगनी से पैराग्लाइडिंग करते हुए अभेपुरी गांव के पास कोरेयिन नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ था।
कोरियन नागरिक यहां अपने दोस्तों के साथ मुंबई से पंचगनी घूमने के लिए आया था। पंचगनी से उड़ान भरते हुए अभेपुरी गांव के पहाड़ में जा टकराया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके बाद स्थानिक नागरिकों ने इलाज के लिए वाई मिशन हॉस्पिटल में भर्ती किया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक अजीत टिके, पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत बेदरे और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के दौरान विदेशी नागरिक की मौत हो गई।
कोरियन दूतावास के अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिला 22 किलो सोना, कीमत 6.75 करोड़