बंगाल में जारी सियासी घमासान पर संजय राउत का बयान, कहा- वहां असली से ज्यादा खतरनाक 'महाभारत'

मुंबई: पांच राज्यों में चुनावी संग्राम जारी है। पश्चिम बंगाल और असम में आज दूसरे चरण का मतदान किया जा रहा है। बाकि के तीन राज्यों में वोटिंग अभी होना बाकी है। इन सब के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने बताया कि इन चुनावों के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति विशेषतौर पर असम और पश्चिम बंगाल के अगले कदम को तय करेंगे।

Shiv Sena MP Sanjay Raut

पश्चिम बंगाल चुनाव में जारी सियासी जंग को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बंगाल में जारी सियासी 'महाभारत' असली से ज्यादा खतरनाक है। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद राउत पार्टी मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में शिवसेना ने बंगाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और इसके बजाय सीएम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को अपना समर्थन दिया।

'ममता के पत्र पर बहस शुरू'

सांसद संजय राउत ने ममता बनर्जी की ओर से 15 विपक्षी दलों के नेताओं को लिखे गए लेटर पर भी अपना रिएक्शन दिया। राउत ने कहा कि लोकतंत्र में पहले भी हमले होते रहे हैं। अगर किसी को लगता है कि ऐसा पहली बार हुआ है, तो ऐसा नहीं है। अतीत में इमरजेंसी के वक्त भी ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों ने संघर्ष किया है और इससे लोकतंत्र जीवित रहा है। ममता बनर्जी ने लिखा है कि सभी को एकजुट होकर एक साथ लड़ाई लड़नी चाहिए। हम इस मुद्दे पर सोंचेंगे। बता दें कि पत्र में ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+