जैक डोर्सी के दावे पर शिवसेना नेता Sanjay Raut का बड़ा बयान, कहा- 'देश का लोकतंत्र और आजादी खतरे में'

Sanjay Raut News: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के दावे पर देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखी आलोकना की है। इस बीच शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत का बड़ा बयान भी सामने आया है।

संजय राउत ने ट्विटवर के पूर्व सीईओ के दावे पर कहा, 'देश की आजादी खतरे में है और पर्दे के पीछे से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।'

Sanjay Raut News

समाचार एजेंसी एनएएनआई से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के दावे पर बोलते हुए कहा,

मैंने देखा है कि कैसे देश का लोकतंत्र और आजादी खतरे में है और कैसे पर्दे के पीछे लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। इससे यह बात स्पष्ठ हो जाती है।

दरअसल, ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे किसानों आंदोलन के समय भारत सरकार ने आलोचना करने वाले कई ट्विटर अकाउंड को ब्लॉक करने की कई सिफारिशें की गई थी।

डोर्सी ने दावा किया कि भारत सरकार की तरफ से उन पर दबाव बनाया गया और ट्विटर (Twitter) को भारत में बंद करने की भी धमकी दी गई। कहा कि किसान आंदोलन से जुड़े ट्विटर अकाउंट बंद नहीं करने पर हमारे भारतीय कर्मचारियों को भी धमकी मिलने लगी थी। सरकार की तरफ से उनके कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की बात कही गई।

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के भारत द्वारा दबाव वाले दावे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट करत हुए कहा,

यह जैक डोर्सी का एक झूठ है। शायद ट्विटर के इतिहास के उस बहुत ही संदिग्ध दौर को मिटाने का प्रयास है। डोर्सी और उनकी टीम के तहत ट्विटर भारतीय कानून का बार-बार और लगातार उल्लंघन कर रहा था।

उन्होंने आगे कहा कि ट्विटर एक ऐसी कंपनी है जिसका मानना है कि भारतीय कानून का पालन करना उनके लिए आवश्यक नहीं है। उनका मानना था कि उन्हें भारतीय कानून का पालन नहीं करना है और जैसे-जैसे वह आगे बढ़ती गई उन्होंने अपने नियम बनाए। भारत सरकार शुरू से ही भारत में काम करने वाली सभी कंपनियों के लिए बहुत स्पष्ट रही है कि उन्हें हमेशा भारतीय कानून का पालन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+