अयोध्या की तर्ज पर होगा रामटेक का विकास, शिंदे सरकार ने दिए 211 करोड़

Maharashtra News: प्राचीन शहर और भगवान श्रीराम के चरणस्पर्श से पवित्र हुई रामटेक की भूमि के विकास के लिए शिंदे सरकार ने बजट में 211 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इस निधि से रामटेक पर्यटन स्थल का विकास किया जाएगा।

खास बात यह है कि रामटेक का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। इस बाबत रामटेक के विधायक आशीष जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गढ़मंदिर में जाकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया था।

Maharashtra CM Eknath Shinde

जिसके बाद सीएम शिंदे ने रामटेक के विकास के लिए निधि उपलब्ध कराने का वचन भी दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि रामटेक के विकास के लिए सरकार की कई परियोजनाएं पहले ही शुरू हो चुकी है। कई कार्य प्रगति पर है। पिछले एक साल में लगभग 50 से 100 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

अभी कई कार्य प्रगति पर हैं। रामटेक के विधायक ने बताया कि इस बजट में पहली बार 211 करोड़ रुपए की विकाय योजना को मंजूरी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+