Sharad Pawar Health: डिस्चार्ज होने के 4 घंटे के बाद शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती क्यों? क्या है बीमारी?

Sharad Pawar Again Hospitalised: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर बुधवार (4 नवंबर) को एक बार फिर चिंता बढ़ गई। 85 वर्षीय शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के करीब 4 घंटे बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

सुप्रिया सुले के मुताबिक, शरद पवार को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने दो दिनों तक उनकी निगरानी की। हालत में सुधार और स्वास्थ्य संबंधी पैरामीटर स्थिर रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अब दोबारा अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर शरद पवार को क्या परेशानी हुई है? डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत क्यों समझी और प्ल्यूरिटिक पेन क्या होता है? आइए विस्तार से जानें...

sharad-pawar-hospitalised

छुट्टी मिलने के चार घंटे बाद फिर क्यों अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार?

शरद पवार को बुधवार सुबह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिली थी। इसके बाद वह मुंबई के लिए रवाना हुए। लेकिन शाम को उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्हें आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रात 8 बजकर 16 मिनट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि बाबा को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का भी आभार जताया।

sharad-pawar-hospitalised

पहले पुणे के अस्पताल में क्यों भर्ती हुए थे शरद पवार?

शरद पवार को 2 नवंबर को खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और दो दिनों तक निगरानी में रखा। इस दौरान उनकी मेडिकल रिपोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी पैरामीटर स्थिर बताए गए। इलाज के बाद सीने की तकलीफ में भी सुधार हुआ। अस्पताल की ओर से एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखने की बात कही गई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी देने की अनुमति दी।

sharad-pawar-hospitalised

क्या होता है प्ल्यूरिटिक पेन, आखिर यह दर्द क्यों होता है?

शरद पवार को सीने में सांस लेने के दौरान होने वाले दर्द यानी प्ल्यूरिटिक पेन की शिकायत बताई गई है। यह सामान्य सीने के दर्द से अलग हो सकता है। प्ल्यूरिटिक पेन ऐसा दर्द है, जो गहरी सांस लेने, खांसने या छींकने पर बढ़ जाता है। इसमें सीने में चुभन या तेज दर्द महसूस हो सकता है। हमारे फेफड़ों के चारों ओर दो पतली झिल्लियां होती हैं, जिन्हें प्ल्यूरा कहा जाता है।

  • पहली झिल्ली फेफड़ों की बाहरी सतह से चिपकी रहती है।
  • दूसरी झिल्ली छाती की अंदरूनी दीवार को ढकती है।
  • इन दोनों के बीच थोड़ी मात्रा में तरल पदार्थ होता है, जिससे सांस लेते समय फेफड़ों की गति आसान रहती है।

जब इन झिल्लियों में सूजन या संक्रमण हो जाता है, तो सांस लेने के दौरान उनमें घर्षण पैदा हो सकता है। इससे सीने में तेज और चुभने वाला दर्द महसूस होता है। इस स्थिति को प्ल्यूरिटिक पेन कहा जाता है। प्ल्यूरिसी में प्ल्यूरा की सूजन होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+