Sharad Pawar health update: शरद पवार की क्यों बिगड़ी तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने दिया हर अपडेट
Sharad Pawar health update:NCP (SP) प्रमुख शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद भर्ती करवाए गए हैं। अस्पताल में उनकी देखभाल बेटी सुप्रिया सुले कर रही हैं। पवार का हाल जानने के लिए महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुप्रिया सुले भी पहुंची थीं।
शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य पर अपडेट दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि पवार चेस्ट कंजेशन से पीडि़त हैं, उन्हें पांच दिन की एंटीबायोटिक दवाइयां दी गई हैं।

सुले ने अपनी पोस्ट में लिखा, "बाबा को चेस्ट कंजेशन है। 5 दिन के एंटीबायोटिक्स की आवश्यकता है। सौभाग्य से, अन्य सभी वायरल पैरामीटर्स सामान्य हैं। आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद।" उन्होंने इलाज कर रही मेडिकल टीम सहित सभी शुभचिंतकों को "दिल से धन्यवाद" भी दिया।
रूबी अस्पताल के डॉ. अभिजीत लोढ़ा ने शरद पवार की स्वास्थ्य स्थिति पर बयान दिया। डॉ. लोढ़ा ने बताया, "उनके सीने में कुछ कंजेशन था। हमने आवश्यक जाँचें भेजी हैं और उचित उपचार शुरू कर दिया है। जाँच रिपोर्ट मिलने के बाद ही उपचार में आगे के बदलावों पर फ़ैसला होगा।"
डॉ. लोढ़ा ने स्पष्ट किया कि पवार को निजी कमरे में भर्ती किया गया है। उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर - ऑक्सीजन स्तर, ब्लडप्रेशर और बल्ड में ऑक्सीजन लेबल से सामान्य व स्थिर बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications