Sharad Pawar family Tree: तीन पीढ़ियों से दमदार रहा है पवार परिवार का इतिहास, क्या है शरद और अजीत का रिश्ता
Sharad Pawar family Tree: महाराष्ट्र की राजनीति में 'पवार परिवार' की वजह से एक बार फिर से उलटफेर हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से दूरी बनाते हुए 02 जुलाई को अजीत पवार ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार से हाथ मिला लिया है और डिप्टी सीएम बन गए हैं।
अजीत पवार पहले भी ऐसा कर चुके हैं, जब उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर अक्टूबर 2019 में भाजपा के सरकार में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र में राजनीतिक राजवंश राज्य जितना ही पुराना है। पवार, चव्हाण और ठाकरे सभी ने मुख्यमंत्री सहित कई कार्यालयों में कार्य किया है। लेकिन इन हर सरकारों में 'पवार परिवार' का सबसे गहरा प्रभाव रहा है।''

तीन पीढ़ियों से सशक्त रहा है 'पवार का परिवार'
महाराष्ट्र की राजनीति में उठी हलचल के बीच चलिए पवार परिवार के बारे में जानते हैं...। तीन पीढ़ियों से पवार परिवार सशक्त रहा है। शरद परिवार के करीबियों के मुताबिक उनके पूर्वज महाराष्ट्र के सातारा के रहने वाले हैं। 18वीं सदी में सातारा में भयानक सूखा पड़ा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सातारा से पलायन किया था, इनमें शरद पवार के पूर्वज भी शामिल थे। पवार के पूर्वज सातारा से पलायन करने के बाद बारामती के काटेवाडी पहुंचे और यहीं बस गए।
रिपोर्ट के मुताबिक पवार के पूर्वज सातारा के भोंसले (छत्रपति शिवाजी के वंशज) के सैनिकों के रूप में काम किया करते थे। लेकिन पलायन के बाद जब वे बारामती के काटेवाडी पहुंचे तो उन्होंने खेती करनी शुरू की। उस इलाके में ये गन्ने की खेती के लिए मशहूर हो गए थे।
जानिए शरद पवार के परिवार के बारे में?
शरद पवार के पिता का नाम गोविंदराव पवार था और उनकी माता का नाम शारदाबाई पवार था। शरद पवार की आत्मकथा के मुताबिक शरद पवार 11 भाई-बहन हैं।
गोविंदराव और शारदाबाई पवार के 11 बच्चे हैं, जिसमें सात बेटे और चार बेटियां थीं। 11 बच्चों के नाम इस प्रकार हैं, वसंतराव पवार, दिनकरराव पवार, अनंतराव पवार, माधवराव पवार, सूर्यकांत पवार, सरला जगताप, सरोज पाटिल,शरद पवार, मीना जगधाने, प्रताप पवार और नीला ससाने हैं।
शरद पवार के परिवार में कौन-कौन क्या करता है...? जानिए सबकुछ
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक शरद पवार गोविंदराव और शारदाबाई पवार की आठवीं संतान हैं। शरद पवार ने अपनी आत्मकथा में बताया है कि उनके पिता गोविंदराव और माता शारदाबाई किसान थे। वे गन्ने की खेती किया करते थे।
पवार ने अपनी आत्मकथा में अपनी मां की खूब तारीफ की है, उन्होंने लिखा है कि उनकी मां भले ही शिक्षित नहीं थी लेकिन वो चाहती थी कि हर बच्चे को शिक्षा मिले। 82 वर्षीय शरद पवार अपने परिवार में सबसे प्रभावशाली और प्रसिद्ध नाम हैं। वहीं अन्य 10 भाई-बहनों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में नाम कमाया है।
ऐसा कहा जाता है कि शरद पवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि उनकी मां शारदाबाई पवार की सक्रियता से प्रेरित थी, जो पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) और कांग्रेस से जुड़ी थीं। 1938 में पुणे स्थानीय बोर्ड चुनाव में शारदाबाई निर्विरोध चुनी गई थीं और पुणे जिले की बहुत कम महिला राजनेताओं में से एक थीं।
शरद पवार अक्सर अपनी मां को उनके और उनके भाई-बहनों में कड़ी मेहनत के प्रति सम्मान और सार्वजनिक मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता को विकसित करने का श्रेय देते हैं।
पवार के सबसे बड़े भाई वसंतराव पवार एक जाने-माने वकील थे, जो पुणे जिले में काम करते थे। उनकी भूमि विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वसंतराव के साथ-साथ शरद के तीन अन्य भाई भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनमें दिनकरराव पवार भी शामिल हैं, जो एक किसान थे।
अनंतराव पवार जो अजीत पवार के पिता हैं। वहीं माधवराव पवार, जिन्होंने अपनी इंडस्ट्री यूनिट स्थापित की है। वहीं सूर्यकांत पवार एक वास्तुकार हैं, जिनकी रियल एस्टेट क्षेत्र में रुचि है। उनके बाद शरद पवार की बहन सरला जगताप और सरोज पाटिल हैं।
सरोज पाटिल राज्य के वामपंथी आंदोलन के एक कद्दावर नेता स्वर्गीय नारायण ज्ञानदेव पाटिल (एन डी पाटिल) की पत्नी हैं। शरद पवार और एन डी पाटिल राजनीति में दो विपरीत दृष्टिकोणों से जुड़े थे और अलग-अलग राजनीतिक मुद्दों पर आमने-सामने थे, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी अपने व्यक्तिगत संबंधों के रास्ते में नहीं आने दिया।
शरद पवार परिवार में आठवें बच्चे हैं, उनके बाद मीना जगधाने, प्रताप पवार, जो Sakal मीडिया ग्रुप के प्रमुख हैं। और आखिर में नीला ससाने हैं।
शरद पवार 1967 से चुनावी राजनीति में सक्रिय हैं, जब उन्होंने बारामती से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था। उसके बाद, उनका महाराष्ट्र विधानसभा या संसद में निर्बाध कार्यकाल रहा। फिर उन्होंने खुद 2019 में कहा कि वह "चुनावी राजनीति से हट रहे हैं"।
शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा और कृषि सहित महत्वपूर्ण विभागों में लंबे समय तक कार्य किया है।
अब जानिए शरद पवार और उनके भाइयों के कितने बच्चे हैं...?
गोविंदराव और शारदाबाई पवार के बाद की दूसरी पीढ़ी भी काफी हद तक एक साथ रही है। लेकिन तीसरी पीढ़ी में अब मतभेद देखने को मिल रहे हैं।
-शरद पवार की एक बेटी है, सुप्रिया सुले। सुप्रिया सुले की एक बेटी रेवती सुले और बेटा विजय सुले है।
-शरद पवार के भाई अनंतराव के दो बेटे अजीत पवार और श्रीनिवास और बेटी विजया पाटिल हैं। अजीत पवार के दो बेटे हैं पार्थ और जय।
- प्रताप प्रवार का एक बेटा है, जिसका नाम अभिजीत है। (ये वे परिवार है, ज राजनीति जुड़े हैं।)
पवार परिवार के बाकी सदस्यों की तरह शरद के बड़े भाई अनंतराव के बेटे अजीत पवार ने कोऑपरेटिव बोर्ड के जरिए से राजनीति में प्रवेश किया था। 1991-92 से शरद द्वारा कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी बनाने के बाद अजीत पवार खुद को उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं। जिसको लेकर पार्टी में मतभेद हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications