'पहले देखूंगा कि किस प्रकार का थ्रेट है', शरद पवार ने Z प्लस सुरक्षा लेने से किया साफ इनकार
Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जेड प्लस सुरक्षा को लेने से साफ मना कर दिया है। दरअसल, गृह मंत्रालय ने शरद पवार को कुछ दिन पहले ही Z प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया था।
Z प्लस सुरक्षा में सीआरपीएफ के 58 कमांडो होते है, जो शरद पवार की सुरक्षा करते। हालांकि, उन्हें इस सुरक्षा को लेने से मना कर दिया। Z प्लस सुरक्षा लेने से इंकार करने के पीछे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कारण भी बताया।

खबर के मुताबिक, शरद पवार ने कहा कि वह पहले यह जांच करेंगे कि उनके खिलाफ किस प्रकार का थ्रेट परसेप्शन है। थ्रेट परसेप्शन का पता लगने के बाद ही वो Z प्लस सुरक्षा लेने पर विचार करेंगे।
इस संबंध में उन्होंने गृह मंत्रालय के अधिकारियों से उन खतरों की प्रकृति के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है जिनका उन्हें सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल पवार जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार करने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं।
इस मामले में उनके अगले कदम पर कई लोगों की नजर है। बता दें कि इससे पहले भी शरद पवार को जेड प्लस सिक्योरिटी को लेकर अपनी उदासीनता जाहिर कर चुके हैं।
अभी हाल ही में उन्हें जब ये सुरक्षा दिए जाने का फैसला लिया गया था तो पवार ने तब भी इसे लेने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने Z प्लस सिक्योरिटी मिलने को लेकर इसे जासूसी का जरिया बताया था।












Click it and Unblock the Notifications