शरद पवार ने सीएम शिंदे के साथ अजित और फडणवीस को बासमती घर पर डिनर का दिया न्योता, जानें क्या मिला जवाब
लोकसशभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोनों उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के दौरे पर शनिवार को जाने वाले हैं। इनके बामवती दौरे के दौरान विपक्षी नेता और राजनीति के धुरंधर और अनुभवी नेता शरद पवार तीनों को अपने घर पर डिनर का न्यौता दिया था। जिसके बाद बासमती की राजनीति गरमा गई थी।

इंडिया गठबंधन में शामिल शरद पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ भतीजे अजित पवार को खुद पत्र भेज कर बासमती मे अपने घर पर डिनर पर बुलाया था। वहीं उनकी पार्टी एनसीपी के शरदचंद्र पवार के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने व्यक्तिगत रूप से सीएम शिंदे से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया था।
शरद पवार के इस डिप्लोमैटिक डिनर के निमंत्रण पर सीएम शिंदे और डिप्टी सीएएम देवेंद्र फडणवीस तो हैरान थे ही लेकिन सबसे ज्यादा तो हैरान शरद पवार के भतीजे अजित पवार हुए क्योंकि जिन्होंने न सिर्फ वरिष्ठ पवार से आधे से ज्यादा एनसीपी ले ली, बल्कि पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह भी ले लिया।
शरद पवार ने निमंत्रण देते समय कहा था कि वह सीएम शिंदे का पारंपरिक स्वागत करना चाहते थे क्योंकि सीएम बनने के बाद पुणे जिले के बारामती में यह उनकी पहली यात्रा थी।
हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दोनों नेताओं ने पत्र लिखकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को डिनर पर खाने के लिए आने असमर्थतता जताई है। सीएम और डिप्टी सीएम दोनेां ने व्यस्तता का हवाला देते हुए मना करने के साथ निमंत्रण के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है। हालांकि अजित पवार ने अपने चाचा के घर निमंत्रण को मौन धारण करते हुए अस्वीकार कर दिया है।
शिंदे और उनके प्रतिनिधि बारामती में एक रोजगार योजना, नमो महरोजगार योजना का अनावरण करने के लिए आ रहे हैं। जबकि कुछ महीने पहले इसी तरह का एक आयोजन देवेंद फडणनवीस के गृह नगर नागपुर में आयोजित किया गया था, बारामती की पसंद का मतलब स्पष्ट रूप से पवार को परेशान करना है, क्योंकि एनडीए दलों ने बारामती लोकसभा सीट को उनके परिवार के नियंत्रण से छीनने का इरादा जताया है।
बता दें मुख्यमंत्री समारोह का स्थान बारामती में विद्या प्रतिष्ठान है, पवार, जो इसके प्रमुख हैं और राज्य से राज्यसभा सांसद हैं, को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया है। इसके बजाय निमंत्रण पवार की बेटी सुप्रिया सुले (मौजूदा बारामती सांसद) और साथी राकांपा (शरदचंद्र पवार) सांसद अमोल कोल्हे (शिरूर) को भेजा गया है।
बता दें शरद पवार का अपने प्रतिद्वंद्वियों को दोपहर के भोजन का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यवतमाल की अपनी यात्रा के दौरान परोक्ष रूप से हमला करने के एक दिन बाद आया। पीएम मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र का एक कृषि मंत्री भ्रष्ट यूपीए सरकार में था, जिसने विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों के किसानों को लूटा था।"












Click it and Unblock the Notifications