शक्ति प्रदर्शन के बीच अजित को झटका, शरद पवार के खेमे में वापस गए वरिष्ठ नेता अशोक पवार
NCP Political Crisis: एनसीपी नेता अजित पवार ने शरद पवार से बगावत कर महाराष्ट्र की एनडीए सरकार को समर्थन तो दे दिया, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं पाया है कि उनके पास कितने विधायक हैं। इस बीच बुधवार को उनको एक बड़ा झटका भी लगा।
दरअसल शक्ति प्रदर्शन के लिए अजित का गुट बांद्रा में बैठक कर रहा, जबकि शरद पवार का गुट नरीमन पॉइंट पर। इस बीच खबर आई कि अजित गुट के वरिष्ठ नेता अशोक पवार वापस शरद पवार के खेमे में शामिल हो गए।

बैठक में कौन-कौन हो रहा शामिल?
शरद पवार के गुट ने एक व्हीप जारी किया है। जिसके तहत सभी विधायकों, एमएलसी, जिला-ब्लॉक अध्यक्षों को हाजिर होने का निर्देश दिया गया। इस बैठक से साफ हो जाएगा कि शरद पवार के साथ कितने विधायक हैं?
एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिय सुले ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने सभी नेताओं से शरद पवार गुट की बैठक ज्वाइन करने आग्रह किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि शरद पवार ने खुद विधायकों से फोन पर बात की और उनसे समर्थन मांगा।
अजित गुट का ये है दावा
रविवार को अजित पवार कई विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने एनडीए सरकार को समर्थन देते हुए डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 8 अन्य एनसीपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अजित गुट का दावा है कि एनसीपी के 53 विधायकों में से 40 का समर्थन उनके साथ है। इसके अलावा 6 एमएलसी भी उन्हें समर्थन दे रहे।
वहीं दूसरी ओर शरद पवार के गुट का दावा है कि 44 विधायक उनके साथ हैं। जिन 9 विधायकों ने रविवार को शपथ ली, बस वही अजित गुट में हैं। वहीं एनसीपी के राज्यपाल में 4 सदस्य हैं। जिसमें से तीन शरद पवार के साथ बताए जा रहे।












Click it and Unblock the Notifications