अजीत पवार पर शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट का बड़ा बयान, कहा-अगर ऐसा हुआ तो हम सरकार का हिस्सा नहीं होंगे

अजीत पवार के साथ एनसीपी के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर शिवसेना के शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी दी है।

Maharashtra Political crisis

महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले एनसीपी नेता अजीत पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहा थी, जिसको खुद पवार ने ही सिरे से खारिज कर दिया। वहीं अब शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने बड़ी वार्निंग दी है।

एनसीपी नेताओं के बड़े धड़े का अजीत पवार के साथ बीजेपी में आने खबरों के बीच शिवसेना ने बीजेपी को चेतावनी दी है। शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सीधे भाजपा के साथ नहीं जाएगी। अगर ऐसा होता है तो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा नहीं होगा।

एनसीपी को बताया धोखा देना वाली पार्टी

मुंबई में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए संजय शिरसाट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "इस बारे में हमारी नीति स्पष्ट है। एनसीपी विश्वासघात करने वाली पार्टी है। हम सत्ता में रहते हुए भी एनसीपी के साथ नहीं रहेंगे। अगर बीजेपी एनसीपी को अपने साथ लेकर आती है, तो महाराष्ट्र इसे पसंद नहीं करेगा।"

उन्होंने अजीत पवार के बयान पर कहा कि पवार ने कुछ भी नहीं कहा है, जिसका मतलब है कि वह एनसीपी में नहीं रहना चाहते हैं। हमने कांग्रेस-एनसीपी (महाविकास अघाडी सरकार) को छोड़ दिया, क्योंकि हम उनके साथ नहीं रहना चाहते थे।

'...तो उनका स्वागत है'

संजय शिरसाट ने कहा कि अजीत पवार के पास वहां फ्री हैंड नहीं है। इसलिए अगर वह एनसीपी छोड़ते हैं और शिवसेना-बीजेपी की विचारधारा को स्वीकार करते हैं, तो उनका स्वागत है। अगर वह एनसीपी नेताओं के एक ग्रुप के साथ आते हैं, तो हम सरकार में नहीं होंगे। आपको बता दें कि शिरसाट को हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का प्रवक्ता नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+