संजय राउत ने कहा- कर्नाटक में टीपू सुल्तान की राष्ट्रपति ने की थी तारीफ तो क्या उनसे BJP इस्तीफा मांगेगी
मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर टीपू सुल्तान के नाम पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। दरअसल, 26 जनवरी को एक खेल मैदान का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखा गया है, जिसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी क्रम में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि उन्हें ही इतिहास का ज्ञान है। सब नया इतिहास लिखने बैठे हैं, ये इतिहासकार इतिहास बदलने आए हैं। हम टीपू सुल्तान के बारे में जानते हैं, बीजेपी से सीखने की जरूरत नहीं।

साथ ही संजय राउत ने कहा कि अगर वे कहते हैं कि इसका नाम टीपू के नाम पर रखा गया है और वे ऐसा करेंगे और ऐसा करेंगे तो उन्हें यह कहकर छोड़ देना चाहिए कि यह सब उन्हें शोभा नहीं देता। राज्य सरकार निर्णय लेने में सक्षम है। नया इतिहास मत लिखो। आप दिल्ली में इतिहास बदलने की कोशिश जारी रख सकते हैं लेकिन आप सफल नहीं होंगे।
Recommended Video
इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने कर्नाटक जाकर टीपू सुल्तान की प्रशंसा की कि वह एक ऐतिहासिक योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी थे। तो क्या आप राष्ट्रपति का इस्तीफा भी मांगेंगे? बीजेपी को इसे स्पष्ट करना चाहिए। यह ड्रामा है।
दरअसल, कांग्रेस कोटे से कैबिनेट मंत्री और मुंबई के पालकमंत्री असलम शेख ने बुधवार को मलाड इलाके में टीपू सुल्तान मैदान का उद्घाटन कर दिया। इस संबंध में इलाके में कई पोस्टर्स लगे हुए थे। मैदान के नाम को लेकर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मामले में शिवसेना की तरफ से आदित्य ठाकरे ने साफ किया कि मैदान के आधिकारिक नाम का कोई भी प्रस्ताव नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications