'शिवसेना सत्ता के लिए नहीं बनी, सत्ता शिवसेना के लिए बनी है', उद्धव के इस्तीफे के बाद संजय राउत ने दिखाए तेवर

नई दिल्ली, 30 जून: महाराष्ट्र में कई दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे का अंत होता नजर आ रहा है, जहां बुधवार को उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट से फ्लोर टेस्ट का आदेश आने के बाद इस्तीफा दे दिया। उम्मीद जताई जा रही कि अब बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इस सियासी घटनाक्रम पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे।

Shiv Sena

राउत ने कहा कि जब बुधवार को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है, चाहे वो जिस जाति या धर्म का हो। सोनिया गांधी और शरद पवार भी उन पर भरोसा करते हैं। वहीं पात्रा चावल भूमि घोटाला मामल में ईडी ने 1 जुलाई को संजय राउत को पूछताछ के लिए बुलाया है, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं शुक्रवार को ईडी कार्यालय जाऊंगा और उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा।

पवार को लेकर कही ये बात
वहीं उद्धव के इस्तीफे के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा कि 2019 में उद्धव ठाकरे को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के लिए राजी किया था, जिसके लिए वो उनके आभारी हैं। पवार ने अपना पूरा मार्गदर्शन दिया। जब उनके (उद्धव ठाकरे) लोग (शिवसेना के बागी) उनकी पीठ में छुरा घोंप रहे थे, तब भी पवार उद्धव के साथ मजबूती से खड़े रहे। हमने एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है।

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे सीएम?
सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के बागी विधायक बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं। जिसके बाद 1 जुलाई को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ सूत्र कह रहे हैं कि ये शपथग्रहण समारोह 3 जुलाई को भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+