संजय राउत बोले- राहुल गांधी से डरी है केंद्र सरकार, सदस्यता बहाली पर क्या Phd कर रहे स्पीकर?
हाल ही में मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। ऐसे में अब उनकी लोकसभा की सदस्यता वापस मिल जाएगी। हालांकि अभी तक संसद सचिवालय ने इस पर कोई आदेश नहीं जारी किया है। जिसको लेकर विपक्ष दलों का गठबंधन INDIA मोदी सरकार पर हमलावर है।
मामले में उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। सूरत की कोर्ट ने उनको सजा दी, उसके 24 घंटे के अंदर उसकी सदस्यता रद्द कर दी गई, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी, फिर भी उनकी सदस्यता नहीं बहाल हुई। सोमवार को विपक्षी दलों का गठबंधन इस मुद्दे पर चर्चा करेगा और आगे की रणनीति तैयार होगी।

राउत ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तीन दिन हो गए, लेकिन स्पीकर कह रहे उनको स्टडी करनी है। क्या उन्होंने हटाने के पहले स्टडी की थी, जो अब करने जा रहे? क्या उनको अब इस विषय में पीएचडी करनी है?
क्या चाह रहा विपक्ष?
हाल ही में संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था। जिस पर 8 अगस्त से चर्चा शुरू होगी। कांग्रेस चाह रही कि उससे पहले राहुल की सदस्यता बहाल हो जाए और वो अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में शामिल हो सकें।
केंद्र पर लगाया आरोप
शुक्रवार को कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पूछा कि अब सदस्यता बहाल करने में इतना वक्त क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि जब सूरज की कोर्ट से सजा हुई थी, तो तुरंत सारे डॉक्यूमेंट आ गए थे, लेकिन संसद के पास ही सुप्रीम कोर्ट है, वहां से डॉक्यूमेंट आने में वक्त लग रहा।
क्या कह रही बीजेपी?
बीजेपी नेताओं का कहना है कि सु्प्रीम कोर्ट ने सिर्फ सजा पर रोक लगाई है। अभी उसने उसे रद्द नहीं किया है, ऐसे में कांग्रेस को खुश होने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications