बीजेपी-शिवसेना के रिश्ते पर बोले संजय राउत, कहा- हमारा रिलेशन आमिर खान और किरण राव जैसा
मुंबई, जुलाई 05: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन में आई दरार के बाद दोनों पार्टियों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए है। एक तरफ जहां शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाविकास आघाडी सरकार बनाई तो दूसरी तरह बीजेपी विपक्ष की भूमिका निभा रही हैं। हालांकि इन दिनों दोनों ही दलों में एक-दूसरे को लेकर नरमी दिखाई दी। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के शिवसेना को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि हम दुश्मन नहीं है, जिस पर अब शिवसेना नेता संजय राउत ने टिप्पणी की है।
Recommended Video

महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी हलचल जारी है। एक तरफ महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। तो वहीं इससे पहले शिवसेना का बीजेपी के बीच बैठकों का दौर भी जारी रहा। इस बीच देवेंद्र फडणवीस के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम भारत-पाकिस्तान के जैसे नहीं हैं। आमिर खान और किरण राव को देखिए, यह उनकी तरह हैं। हमारे (शिवसेना, बीजेपी) राजनीतिक तरीके अलग हैं, लेकिन दोस्ती बरकरार रहेगी।
बता दें कि हाल ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के साथ रिश्तों पर बयान देते हुए कहा था कि हमारे बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नही हैं। वहीं अब शिवसेना की ओर से भी पॉजिटिव प्रतिक्रिया सामने आई है। इससे पहले राज्य की सियासत में उस वक्त भी हलचल तेज हो थी, जब सीएम उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएम मोदी की तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications