Patra Chawl land scam case में सत्र न्यायालय पहुंचे थे संजय राउत, आज नहीं तय हो सके आरोप

Patra Chawl land scam case में सत्र न्यायालय पहुंचे संजय राउत, माना जा रहा था कि आज बुधवार को इस केस पर उन आरोप तय हो जाएंगे लेकिन अगली सुनवाई तक ये अब टल चुका है।

Sanjay Raut

महाराष्‍ट्र की पिछली महाअघाडी सरकार के गठबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले संजय राउत की जल्‍द मुश्किलें बढ़ सकती है। इसकी वजह है कि महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत प्रदेश के पात्रा चॉल भूमि घोटाले में बुधवार को सुनवाई के दौरान सत्र न्‍यायलय पहुंचे।

माना जा था कि आज ही राउत पर पात्रा चॉल भूमि घोटाले में आरोप तय हो सकते हैं, लेकिन बिना आरोप निर्धारण के इस केस की अगली सुनवाई 20 जून तक टाल दी गई है।

पात्रा जमीन घोटाला मामले में आज नहीं हो सका आरोप निर्धारण नहीं हो सका अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 जून को जब होगी तब संजय राउत पर आरोप निर्धारण होगा।

वहीं संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा राउत ने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के नवीनीकरण की अनुमति मांगी थी। कोर्ट इस संबंध में कल 11 मई को फैसला सुनाएगी।

बता दें पात्रा चॉल यानी सिद्धार्थ नगर गोरेगांव के उत्तरी मुंबई उपनगर में स्थित है। पात्रा चॉल को तोड़कर वहां पर रहने वालोें को एक फ्लैट देने का वादा किया था।

गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (जीएसीपीएल) ने 2007 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के साथ चावल के 672 किरायेदारों को नए घर उपलब्ध कराने, फिर म्हाडा के लिए फ्लैट विकसित करने और शेष क्षेत्र को निजी डेवलपर्स को बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

15 साल से लोग अपना फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे है लेकिन उन्‍हें नही मिला। वहीं बिल्डरों ने वहां इमारत खड़ी कर दी है। इसके साथ ही इस इमारत को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट भी चुका है।

पात्रा चॉल घोटाला क्‍या है

2007 मे इस पात्रा चॉल जमीन घोटाले की शुरुआत हुई थी। जिसमें हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा, प्रवीण राउत, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने मिलकर घोटले को अंदाज तक पहुंचाया।2007 में गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को म्हाडा ने पात्रा चॉल के रीडिवेलपमेंट का काम दिया। म्हाडा की 47 एकड़ जमीन में कुल 672 घर बने थे। तीन हजार से अधिक फ्लैट बनाकर देने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+