बदलापुर केस के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर दर्ज की गई 300 FIR, भड़के संजय राउत ने उठाए कई सवाल

Badlapur school girls sexual harassment case: महाराष्‍ट्र के बदलापुर के स्‍कूल में दो बच्चियों के साथ हुए यौन उत्‍पीड़न मामले में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब तक 300 मामले दर्ज हो चुके हैं और करीब 40 लोगों को पुलिस ने अरेस्‍ट कर चुकी है। । प्रदर्शनकारियों पर की जा रही ये पुलिसिया कार्रवाई पर महाराष्‍ट्र की शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुस्‍सा जताया है।

संजय राउत ने दुख जताते हुए कहा महाराष्‍ट्र में और क्‍या हो सकता है? नर्सरी क्‍लास में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ हुए बालात्‍कार को लेकर लोगों में रोष है। पीड़िता को सुरक्षा देने के लिए, न्याय मांगने के लिए जो लोग सड़क पर उतरे हैं और महाराष्ट्र सरकार उनके खिलाफ मामले दर्ज करते हो? यह क्यों हुआ?

sanjay raut

संजय राउत ने सवाल उठाया कि जिस संस्‍था में घटना हुई वो किसकी है? उन्‍होंने कहा लोगों में जनआक्रोश है और सो सड़क पर इसलिए बैठे हैं क्‍योंकि पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही थी। उन्‍होंने पूछाा आखिर पुलिस पर किसका दबाव था?

इसके साथ ही संजय राउत ने सीएम एकनाथ शिंदे से पूछा आखिर वो अभी तक बदलापुर क्‍यों नहीं गए? कोलकाता में जो हुआ उस पर तो आप बोलते हो लेकिन महाराष्ट्र में उससे भी घिनौना अपराध दो बच्चियों के साथ हुआ है, लोग सड़क पर बैठे हैं तो उन पर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+