Sameer Wankhede CBI जांच के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. आर्यन खान मामले में हो रही है पूछताछ

Sameer Wankhede सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। वानखेड़े के खिलाफ आर्यन खान मामले में जांच हो रही है, जिसमें पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। वानखेड़े पर पैसे लेने के आरोप लगे हैं।

sameer wankhede

Sameer Wankhede NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर के अलावा कुछ हाईप्रोफाइल मामलों में कथित तौर पर विवादित कार्रवाई के कारण सुर्खियों में रहे। सीबीआई वानखेड़े के खिलाफ जांच कर रही है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक, समीर वानखेड़े को कार्डेलिया क्रूज पर रेड मामले में आर्यन खान के ड्रग्स से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

सीबीआई इन्क्वायरी के बीच समीर वानखेड़े को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना औऱ मत्था टेकते देखा गया। बता दें कि सीबीआई ने पूछताछ के लिए रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को फिर से बुलाया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एजेंसी ने शनिवार को भी वानखेड़े से पांच घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी का आरोप है कि सौदा 18 करोड़ रुपये में तय हुआ था और वानखेड़े की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में नहीं थी।

इससे पहले समीर वानखेड़े ने शुक्रवार को अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में कथित रिश्वत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 22 मई को मामले की सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने वानखेड़े को गिरफ्तारी से 22 मई तक संरक्षण प्रदान किया था। सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एनसीबी के पूर्व अधिकारी ने कहा, "वंदे मातरम। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं जांच में सहयोग करूंगा।"

वानखेड़े ने यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी की तरफ से आर्यन खान मामले में दायर की गई चार्जशीट में कुछ "बदलाव" किए गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि आर्यन खान मामले में कार्रवाई "बदला" लेने के लिए की जा रही है।

एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक ने याचिका में अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी चैट भी संलग्न की है। वानखेड़े के वकील ने यह भी आरोप लगाया कि आर्यन खान और उनके पिता शाहरुख खान ने पहले ही अदालत को सूचित कर दिया था कि 25 करोड़ रुपये की फिरौती का कोई मामला नहीं बनता है।

Recommended Video

    Sameer Wankhede और Shah Rukh Khan की चैट वायरल? Aryan को लेकर क्या कहा | Mumbai | वनइंडिया हिंदी

    वकील ने कहा कि वानखेड़े अंतरिम जमानत की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि अगले सप्ताह तक गिरफ्तारी से सुरक्षा मांग रहे हैं। पिछले साल वानखेड़े ने कोर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और कथित ड्रग मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+