Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला, निशाने पर आई फडणवीस सरकार, कांग्रेस बोली- नहीं संभाल पा रहे छोड़ दें पद

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात को उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुसे अज्ञात शख्‍स ने चाकूल से हमला किया। चोरी के इरादे से एक्‍टर के घर में ये एक शख्‍स रात ढ़ाई बजे घुसा था जिसके साथ सैफ अली की हाथापाई हुई और उसने एक्‍टर पर 6 बार तेज धारदार चाकू से वार किया।

एक्‍टर सैफ अली खान पर हुए इस हमले के बाद महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार विपक्षी पार्टिैयों के निशाने पर आ चुकी है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के बाद कांग्रेस ने भी फडणवीस सरकार पर हमला बोलते हुए खराब कानून व्‍यवस्‍था के लिए सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है।

Saif Ali Khan Attack

सैफ अली पर हुए हमले पर महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा महाराष्‍ट्र में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रशासन पर सरकार का दबाव है। पुलिस प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप है।

सीएम व्‍यस्‍त हैं तो किसी और को सौंप दे गृह मंत्रालय

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा यह है यह गृह मंत्री और सरकार की सरकार विफलता है। राजनीतिक हस्तक्षेप तुरंत बंद होना चाहिए। यदि मुख्यमंत्री बहुत व्यस्त हैं तो गृह मंत्रालय एक स्वतंत्र सक्षम मंत्री को दिया जाना चाहिए। याद रहे गृह मंत्रालय वर्तमान समय में सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास है और कानून व्‍यवस्‍था संभालना इसी मंत्रालय की जिम्‍मदारी होती है।

क्‍या बोली भाजपा?

सैफ अली खान पर हमले के बाद भाजपा के राम कदम ने कहा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

शिवसेना यबीटी सांसद संजय राउत ने कहा ''सैफ अली खान एक कलाकार हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. उन्होंने और उनके परिवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की। जिस वक्त सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ उस वक्त पीएम मोदी मुंबई में थे। ऐसे में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है। मुंबई और बीड में क्या हो रहा है? आम जनता सुरक्षित नहीं है. ये घटनाएं हर दिन हो रही हैं।"

मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं...

वहीं शिवसेना यूबीटी ने एक्‍स पर एक लंबी चौड़ी पोस्‍ट शेयर की और लिखाा अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है। उन्‍होंने कहा "यह कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में जान से मारने की एक और हाई प्रोफाइल कोशिश देखी गई। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता हैयह घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद है जो दर्शाता है कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने का एक जानबूझकर प्रयास किया गया है। इसके सााि उन्‍होंने बाबा सिद्धीकी की हत्‍या, सलमान खान की सुरक्षा समेत कई सवाल उठाए हैं।

उन्‍होंने लिखा बाबा सिद्दीकी जी की चौंकाने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान के बुलेट प्रूफ घर में रहने को मजबूर हैं और अब ये सैफ अली खान हैं। ज‍बकि मुंबई में ब्रांदा एक ऐसा क्षेत्र जहां मशहूर हस्तियों की संख्या सबसे अधिक है, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+