RSS के प्रोग्राम में पहुंची ये सुंदरी संभालती है 10 लाख करोड़ का बिजनेस, Net worth जानकर चौंक जाएंगे आप
Ananya Birla Net worth Hindi: आदित्य बिड़ला ग्रुप की डायरेक्टर अनन्या बिड़ला इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, दरअसल उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुंबई व्याख्यानमाला कार्यक्रम की तारीफ की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'यह सब राष्ट्र निर्माण और एक भारतीय के तौर पर भारत को आगे ले जाने के बारे में है, मैं हर चीज के लिए उत्सुक हूं, बहुत अच्छा लगा यहां आकर।'
मालूम हो कि देश के शीर्ष रईसों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला अक्सर अपने बयानों या लुक के कारण सुर्खियों में रहती हैं। मात्र 31 साल की उम्र में अनन्या एक सफल एंटरप्रेन्योर, प्लैटिनम-सेलिंग पॉप स्टार और फिलांथ्रोपिस्ट हैं, खास बात ये है कि उन्होंने अभी तक जिस भी फील्ड में काम किया है उसमें वो सफल रही हैं।

बलां की खूबसूरत अनन्या बिड़ला कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की सबसे बड़ी बेटी हैं, उन पर मां सरस्वती की विशेष कृपा है, 11 साल की उम्र से ही संतूर बजाने वाली अनन्या ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में बैचलर किया। सभी को लगता था कि वो मनोरंजन के क्षेत्र में ही आगे बढ़ेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
28 साल की उम्र में Ananya Birla ने संभाला बिजनेस
अपने पापा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वो 28 साल की उम्र में ही बिड़ला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुईं। आपको जानकर हैरत होगी कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनन्या बिड़ला ने मात्र 17 साल की उम्र में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी, इसके बाद वो साल 2016 में बिड़ला इकाई असाई की फाउंडर और CEO बनीं, जो कि एक लग्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है।

बिड़ला ग्रुप की मार्केट कैप करीब 115 अरब डॉलर
गौरतलब है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। ग्रुप के बिजनेस में मेटल्स, सीमेंट, फैशन और रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज, रिन्यूएबल्स, फाइबर, टेक्सटाइल्स, केमिकल्स, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग, माइनिंग और एंटरटेनमेंट शामिल हैं।
42 देशों में मौजूद है आदित्य बिड़ला ग्रुप
यह ग्रुप 42 देशों में मौजूद है और इसका कुल सालाना रेवेन्यू US$70 बिलियन है जिसमें से 50% से ज़्यादा कमाई इसके विदेशी ऑपरेशन्स से होती है। इसका कुल मार्केट कैप आज करीब 115 अरब डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपये) है।

कितनी है Ananya Birla की नेटवर्थ?
अनन्या की अनुमानित कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये के बीच है। लोग अब उन्हें भारत की सबसे अमीर युवा महिला के रूप में देखते हैं।
एआर रहमान के साथ किया काम
साल 2016 में उन्होंने 'लिविन' द लाइफ' एलबम के साथ संगीत क्षेत्र में कदम रखा। अनन्या ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ मिलकर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए 'हिंदुस्तानी वे' नामक चीयर सॉन्ग भी प्ले कर चुकी हैं।

अभिनेत्री भी हैं Ananya Birla
यही नहीं बिड़ला की इस बेटी ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। साल 2022 में उन्होंने बिरला ने स्ट्रीमिंग टेलीविजन सीरीज़ रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस के गाने 'इनाम' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2023 में कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित श्लोक: द देसी शेरलोक नाम की एक स्पाई थ्रिलर में भी काम किया है।
अलायंस ऑन मेंटल इलनेस की एंबेसडर हैं Ananya Birla
इसके साथ ही वह नेशनल अलायंस ऑन मेंटल इलनेस की एंबेसडर भी हैं, जो यूनाइटेड स्टेट्स का सबसे बड़ा ग्रासरूट्स मेंटल हेल्थ ऑर्गनाइजेशन है , जो कि लोगों के मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए काम करता है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications