BMC BJP Mayor Ritu Tawde Caste: रितु तावड़े की क्या है जाति? बीएमसी मेयर चुनाव में होंगी बीजेपी की उम्मीदवार
BMC BJP Mayor Ritu Tawde Caste: मुंबई की सत्ता का सबसे बड़ा सस्पेंस खत्म हो गया है! देश की सबसे अमीर नगर निगम (BMC) की कमान किसके हाथ में होगी, इसका जवाब बीजेपी ने 'ऋतु तावड़े' के नाम के साथ दे दिया है। 40 साल के लंबे इंतजार के बाद बीजेपी का मेयर बीएमसी मुख्यालय में बैठने जा रहा है।
क्या यह सिर्फ एक मेयर का चुनाव है या 2026 के बड़े सियासी खेल की शुरुआत? ऋतु तावड़े का नाम सामने आते ही विरोधियों के खेमे में खलबली मच गई है। आइए जानते हैं ऋतु तावड़े किस जाति से ताल्लुक रखती ही हैं और कैसे बीजेपी ने एक नाम से साधे कई निशाने।

कौन हैं ऋतु तावड़े, क्या है जाति?
ऋतु तावड़े बीजेपी की कोई साधारण चेहरा नहीं, बल्कि घाटकोपर की राजनीति की 'लेडी सिंघम' मानी जाती हैं। लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई ऋतु तावड़े मूल रूप से मराठा समुदाय (क्षत्रिय मराठा जाति) से आती हैं, लेकिन उनकी असली ताकत यह है कि उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी जबरदस्त पकड़ बनाई है।
कांग्रेस से भी रहा है नाता
साल 2012 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई ऋतु ने वार्ड नंबर 127, 121 और अब 132 से जीत की हैट्रिक लगाकर यह साबित कर दिया कि वो केवल जाति नहीं, बल्कि विकास के नाम पर वोट खींचना जानती हैं।
बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े (114) के लिए उसे एक बैसाखी की जरूरत है। वह बैसाखी है 'एकनाथ शिंदे' की शिवसेना, जिसके पास 29 सीटें हैं। शिंदे गुट ने 'डिप्टी मेयर' पद की डिमांड टेबल पर रख दी है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने सत्ता की चाबी पाने के लिए यह मांग मान ली है। दूसरी तरफ, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (65 सीटें) हाथ मलती रह गई है।
सत्ता का समीकरण: कौन, कहां और किस भूमिका में?
- बीजेपी (89 सीटें): नगर निगम में सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है। मेयर पद के लिए ऋतु तावड़े का नाम फाइनल कर बीजेपी अब सत्ता की कमान संभालने को तैयार है।
- शिवसेना - शिंदे गुट (29 सीटें): इस खेल में 'किंगमेकर' की भूमिका में है। इनके बिना बीजेपी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकती, इसलिए डिप्टी मेयर पद इस गुट के खाते में जाना लगभग तय है।
- डिप्टी मेयर पद: इस पद पर शिंदे शिवसेना की ओर से संजय घाडी का नाम सामने आया है।
- शिवसेना - उद्धव गुट (65 सीटें): सीटों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद, बहुमत से दूर होने के कारण अब मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
- अन्य दल: राज ठाकरे की मनसे (06 सीटें) और शरद पवार गुट की एनसीपी (01 सीट) के साथ खेल अब पूरी तरह गठबंधन के पक्ष में झुक चुका है।
11 फरवरी: मुंबई का 'सुपर संडे'
बीएमसी मेयर का आधिकारिक चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। बीजेपी ने महिला मेयर का दांव खेलकर विपक्षी खेमे की महिला वोट बैंक की रणनीति को भी ध्वस्त कर दिया है। शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकीं ऋतु तावड़े के पास प्रशासनिक अनुभव की कोई कमी नहीं है।
BMC क्यों है 'बजट का सुल्तान'?
फरवरी 2025 में पेश किया गया 74,427 करोड़ का बजट न केवल भारत में बल्कि पूरे एशिया की नगर पालिकाओं में एक मिसाल है। यह बजट पिछले साल से 14% ज्यादा है।
मुंबई अकेली भारी, बाकी चार मिलकर भी पीछे
मुंबई (BMC)
वार्षिक बजट: ₹74,427 करोड़
देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, बजट कई राज्यों से भी ज्यादा
बेंगलुरु (BBMP)
वार्षिक बजट: ₹19,930 करोड़
आईटी हब होने के बावजूद मुंबई से काफी पीछे
दिल्ली (MCD)
वार्षिक बजट: ₹16,530 करोड़
तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद भी बजट सीमित
अहमदाबाद (AMC)
वार्षिक बजट: ₹15,502 करोड़
गुजरात का सबसे बड़ा नगर निगम, लेकिन BMC से आधे से भी कम
पुणे (PMC)
वार्षिक बजट: ₹12,618 करोड़
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications