फिर दिखी मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मराठी गाना नहीं बजाने पर होटल वालो को पीटा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी एक बार फिर देखने को मिली है, जहां उन्होंने होटल के कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही, जब मराठी गानों को लेकर स्टॉफ और कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी। होटल मैनेजमेंट ने हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन मनसे कार्यकर्ता मारपीट पर उतर आए। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

marathi

मुंबई के वाशी में स्थित होटल की ये घटना है। वहां पर एक निजी कंपनी ने पार्टी का आयोजन किया था, जहां डांस की भी व्यवस्था थी। शुरू में कई भाषाओं में गाने बजे और लोगों ने जमकर डांस किया। इसी बीच कुछ लोग डीजे वाले के पास पहुंचे और उससे मराठी गाना चलाने को कहने लगे। होटल कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके यहां मराठी गाने बजाने पर रोक है। चश्मदीदों के मुताबिक वहां पर कुछ मनसे कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उनको जैसे ये बात पता चली वो गुस्सा हो गए।

मनसे कार्यकर्ताओं ने भी होटल वालों से मराठी गाना चलाने की बात कही, लेकिन कर्मचारी अपनी बात पर अड़े रहे। तभी पास में खड़ा मनसे का एक कार्यकर्ता कूद पड़ा और बोला- हम महाराष्ट्र में हैं और सिर्फ मराठी गाने बजेंगे। जैसे ही मैनेजर ने ना बोला, वैसे ही कार्यकर्ता ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने भी उसकी पिटाई की। वैसे इस मामले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही, लेकिन अभी तक पुलिस के पास इसको लेकर शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है।

अगस्त में भी की थी मारपीट
वहीं अगस्त में भी मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का मामला सामने आया था। उस दौरान मध्य मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में तीन लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। वो विवाद दुकान के सामने विज्ञापन बोर्ड लगाने को लेकर हुआ था। बाद में जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस सक्रिय हुई और उसने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+