मस्जिद पर लाउडस्पीकर विवाद के बीच आज राज ठाकरे की औरंगाबाद में बड़ी रैली

मुंबई, 01 मई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे आज औरंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। यहां वह मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर बोलेंगे, जिसको लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। गौर करने वाली बात है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक का अल्टिमेटम दिया है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटा लिया जाए। इस बीत कयास ये भी लग रहे हैं कि राज ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं, लेकिन मनसे ने की ओर से इस बात से इनकार किया गया है कि हम भाजपा के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं, ना ही इसको लेकर कोई चर्चा चल रही है।

Recommended Video

      Loudspeaker Controversy: Uddhav ने Raj Thackeray पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
      raj

      गौर करने वाली बात है कि राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा योगी सरकार मस्जिदों से लाउडस्पीकर को उतरवा रहे हैं, उन्होंने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार से भी राज ठाकरे ने यूपी सरकार से सीखने को कहा और मस्जिदों से लाउडस्पीकर को उतारने के लिए कहा। मुंबई स्थित अपने घर से जब राज ठाकरे निकले तो उन्होंने भगवा रंग का गमछा पहन रखा था, वह बाला साहब ठाकरे के अंदाज में घर से निकले। मनसे नेता ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पुलिस ने इजाजत दे दी है, पुलिस ने रैली को लेकर 15 शर्तें रखी है।

      हालांकि मनसे नेता नितिन सरदेसाई की भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है, लेकिन फिलहाल इसको लेकर किसी भी तरह की चर्चा नहीं हो रहीहै। वहीं एक अन्य मनसे नेता ने कहा कि भाजपा और मनसे के बीच गठबंधन को लेकर कोई भी फैसला मनसे मुखिया ही करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है और ना ही गठबंधन का कोई आधिकारिक प्रस्ताव आया है। यह सब कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन यह बात सच है कि मनसे का मस्जिदों पर लाउडस्पीकर का मुद्दा शीर्ष मुद्दा है।

      केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि मनसे के साथ गठबंधन होगा कि नहीं यह लोगों पर निर्भर है। यह राजनेताओं पर नहीं है। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने का कि जिस तरह से राज ठाकरे कई बार अपना रुख बदल चुके हैं, उसपर पीएचडी की रिसर्च करनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य में इस रैली को लेकर लोगों ने काफी इच्छा जाहिर की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+