NCP की उथल-पुथल के बीच राज ठाकरे का अजित पवार पर व्यंग्य चित्र, पढ़ें क्या है माजरा

पुणे इंटरनेशनल कार्टून फेस्टिवल के कार्यक्रम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी को लेकर चुप्पी तोड़ी। अनोखे अंदाज में अजित पवार का कैरिकेचर बनाकर एक संदेश दिया।

Raj Thackeray

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अनोखे अंदाज में कोरे कागज पर अजित पवार का कैरिकेचर बना दिया। दरअसल, बीते दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनके भतीजे अजित पवार का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आया।

लेकिन, वक्त का पहिया ऐसा घुमा कि शरद पवार को अपना इस्तीफा वापस लेना पडा। इस दौरान प्रत्येक राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आई, लेकिन राज ठाकरे चुप रहे। अब उनकी कला ने उनकी चुप्पी तोड़ी है।

पुणे इंटरनेशनल कार्टून फेस्टिवल में बनाया अजित पवार का कैरिकेचर

दरअसल, बीते दिन यानी शुक्रवार को पुणे इंटरनेशनल कार्टून फेस्टिवल के कार्यक्रम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे थे। तभी मीडिया ने उनसे एनसीपी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देने को कहा। इस वक्त ठाकरे ने ब्रेश उठाकर कोरो कागज पर अजित पवार का चित्र उकेर दिया। आपको बता दें कि राज ठाकरे खुद भी एक स्केच आर्टिस्ट हैं।

अजित पवार को राज ठाकरे की सलाह चाचा पर दें तवज्जो

राज ठाकरे ने पहले कहा था कि उन्हें अपने चाचा पर ध्यान देना चाहिए। इस पर अजीत ने कहा था कि जिस तरह राज ठाकरे अपने चाचा पर ध्यान देते थे, उसी तरह मैं भी अपने चाचा पर ध्यान दूंगा। राज ठाकरे ने मनसे शुरू करने के लिए 2006 में अपने चाचा बालासाहेब की शिवसेना छोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+