Raigad Landslide: रायगढ़ भूस्खलन में 16 मौतें, दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, रेड अलर्ट आज भी जारी
Raigad landslide News Update: महाराष्ट्र के रायगढ़ में इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौजूद है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रायगढ़ में आज भी रेड अलर्ट जारी है।
एनडीआरएफ के मुताबिक अब तक कुल 16 शव बरामद किए गए हैं और 21 लोगों को बचाया गया है। लगातार बारिश के बीच रात के दौरान संभावित भूस्खलन की आशंका के कारण अधिकारियों द्वारा पहले अभियान रोक दिए जाने के बाद खोज और बचाव अभियान दूसरे दिन फिर से शुरू हुआ।

नडीआरएफ के निरीक्षक राहुल कुमार रघुवंश ने कहा, ''हम तीन तरह की खोज करते हैं... हम यहां कुत्तों और भौतिक खोजों का संचालन करेंगे। यह एक लंबी और चुनौतीपूर्ण काम है लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कल, जब हमें सूचना मिली तो हमारी चार टीमें मौके पर पहुंचीं और खोज और बचाव अभियान शुरू किया था।''
Recommended Video
एनडीआरएफ ने गुरुवार को कहा, "भारी बारिश और अंधेरे में भूस्खलन के खतरे के कारण, स्थानीय प्रशासन की सलाह से बचाव अभियान बंद कर दिया गया है और आज सुबह फिर से शुरू किया गया है।''
एनडीआरएफ के 5वीं बटालियन के कमांडेंट एस.बी. सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। बारिश के कारण कीचड़ नीचे गिरने लगी है।
मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय जिले में एक पहाड़ी ढलान पर स्थित गांव में बुधवार रात भूस्खलन हुआ, जिससे इलाके के 50 में से 17 घर जमींदोज हो गए।
गांव के अस्थिर इलाके के कारण, खोज और बचाव टीमों को ऑपरेशन चलाने में भारी मशीनों का इस्तेमाल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें कीचड़ के बड़े हिस्से को मैन्युअल रूप से साफ करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications