राम अस्तित्व पर फिर सवाल! उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का तंज,कहा- क्या भगवान के नामकरण में गए थे कारसेवक
उद्धव ठाकरे गुट यानी शिवसेना यूबीटी नेता सुषमा अंधारे ने अयोध्या में भगवान राम के जन्म और राम मंदिर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम सभी के हैं, तो उनका जन्म अयोध्या में ही क्यों हुआ। अंधारे ने कहा कि ये दावे के साथ कैसे कहा जा सकता है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ, और वो वही स्थान है, जहां राम मंदिर बना है। इस बयान के बाद एक फिर राम मंदिर को लेकर बयानबाजी तेज होने की उम्मीद है।
एक कार्यक्रम मंच से अपने संबोधन में शिवसेना यूबीटी नेता सुषमा अंधारे ने आरएसस पर तंज कसा और कहा कि आरएसएस नेता शायद भगवान के नामकरण में गए होंगे। शायद इसीलिए उन्हें पता है कि भगवान राम जन्म स्थान अयोध्या ही है।

अंधारे ने सवाल खड़े किए सवाल
शिवसेना नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर किस बुनियाद पर की जा रही है, उसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा, "हिंदू अयोध्या में राम मंदिर की मांग क्यों कर रहे हैं? इसका क्या प्रमाण है कि राम का जन्म वहीं हुआ था? क्या कोई कारसेवक उनके नामकरण में शामिल हुआ था? बाला साहेब की आत्मा रो रही होगी। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र के सनातनी उन्हें जवाब देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications