पब ने न्यू ईयर पार्टी इनविटेशन के साथ कस्टमर्स को भेज दी ऐसी चीज, मच गया बवाल
Pune Pub invitation Row: नए साल के जश्न के अवसर पर होटल, रेस्टोरेंट और पब ने खूब तैयारी की है। कस्टमर्स को लुभाने के लिए होटल अपने कस्टमर्स को कई लुभावने ऑफर दिए हैं। इस सबके बीच पुणे के एक पब ने अपने कस्मर्स को न्यू ईयर पार्टी के इनवाइट के साथ ऐसी चीज भेज दी है,जिसको देखकर हर कोई हैरान है।
मेहमानों के इनविटेशन के बाद पब पुलिस के निशाने पर आ गया है। यहां तक कि पुलिस मे पब के खिलाफ पूछताछ तक शुरू कर दी है।

पब ने इनविटेशन के साथ क्या भेजा?
दरअसल, ये मामला महाराष्ट्र के पुणे के मुंडवा इलाके का है। यहां के "हाई स्पिरिट" नाम के पब ने अपने कस्मर्स को न्यू ईयर पार्टी का इनविटेशन भेजा है। इस इनविटेशन के साथ उसने कस्मर्स को कंडोज और ओआरएस के पैकेट भेजे हैं। पब के इनविटेश्न को जब कस्टर्स ने खोला तो वो हैरान रह गए। इनविटेशन के साथ कंडोम भेजे जाने पर लोगों ने जब आपत्ति जताई और बवाल बढ़ गया और राजनीति शुरू हो गई है।
पुलिस के पास पहुंचा मामला
इस मामले को लेकर एक महाराष्ट्र प्रदेश के युवा कांग्रेस ने पुणे पुलिस में सबूत के साथ शिकायत कर दी। पुलिस ने बताया कि उसने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले पर लोगों के बयान दर्ज कर रही है।
कंडोम भेजने पर मचा बवाल तो बार ने बताई ये वजह
बार के कस्मर्स की अपत्ति जताए जाने और बवाब बढ़ने पर बार ने अपनी सफाई में कहा कि उसने जागरूकता फैलाने के लिए कंडोम इनविटेशन के साथ भेजा था। कंडोम का प्रचार करना कोई अपराध नहीं है।
पुणे कमिश्नर को लिखे पत्र में युवा कांग्रेस ने क्या है लिखा?
प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुणे कमिश्नर को जो शिकायत की है उसमें उसने लिखा है कि पब ने जो काम किया है वो पुणे की शैक्षिक और सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ है। ऐसे प्रयासों से समाज में गलत संदेश जाता है। युवाओं में गलत आदतों के लिए उकसाता है और गलतफहमियों को जन्म दे सकता है। युवा पीढ़ी को नकारात्मक दिशा की ओर जाने के लिए प्रेरित कर सकता है।
पुलिस ने क्या कहा?
हालांकि पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि कंडोम बांटना कोई अपराध की श्रेणी में नहीं आता है, फिर भी हम जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications