Pune Porsche Accident: कार से टक्कर मारने से पहले आरोपी किशारे ने छलकाए थे जाम! CCTV फुटेज से खुलासा
Pune Porsche Accident Update accused teen drinking in pub caught on CCTV
पुणे में पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। पोर्श कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर दो लोगों की हत्या के आरोपी 17 साल के नाबालिग लड़के का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नाबालिग एक पब में बैठकर जश्न मनाते नजर आ रहा है।
इस दौरान टेबल पर शराब की बोतलों का ढेर भी लगा हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि एक्सीडेंट करते वक्त नाबालिग नशे में धुत्त था। आरोपी नाबालिग दोस्तों के साथ अपने 12वीं कक्षा के नतीजों का जश्न मना रहा। एक्सीडेंट में दो मरने वालों में पुणे में काम करने वाले मध्य प्रदेश निवासी पुरुष और एक महिला इंजीनियर शामिल हैं। आइए जानते हैं पूरी घटना...

दरअसल, घटना शनिवार को लगभग 2:15 बजे की है। जब तेज रफ्तार पोर्श कार चलाने वाले लड़के ने अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनीश और अश्विनी की मौत हो गई। मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, 15 घंटे बाद जमानत मिल गई। पुणे सिटी पुलिस के पुलिस उपायुक्त विजयकुमार मगर ने पुष्टि की कि किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने नाबालिग पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ महाराष्ट्र मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखना, यरवदा की ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिनों तक काम करना, शराब छोड़ने में मदद के लिए इलाज कराना और मनोचिकित्सक परामर्श से गुजरना किशोर के लिए जमानत की शर्तें थीं।
पब के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने अदालत से आग्रह किया था कि आरोपी के साथ वयस्क जैसा व्यवहार किया जाए क्योंकि यह एक जघन्य अपराध है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह स्पष्ट है कि लड़का शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। कई गवाहों ने कहा है कि किशोर और उसके दोस्त भारी नशे में थे। अब लड़के के पिता और उसे शराब परोसने वाले पब के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications