बेटी की मौत पर भावुक हुई मां का खत, बॉस पर लगाए गंभीर आरोप, लिखा- काम की वजह से आ गई थी तनाव में

Pune News: 26 वर्षीय अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल ने मार्च महीने में Ernst & Young कंपनी में ज्वाइन किया था। लेकिन, बॉस द्वारा 'ज्याद वर्कलोड' की वजह से अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल ने सुसाइड कर लिया। चार्टेड अकाउंटेंट की मां ने कंपनी के बॉस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भावुक खत लिखा है, जिसके बाद यह मामला चर्चाओं में आया।

खबर के मुताबिक, 26 वर्षीय युवती की मौत जुलाई महीने में हो गई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटी के बॉस ने उससे इतना काम लिया कि वह तनाव में आ गई थी। उसके ऊपर लगातार ज्यादा से ज्यादा काम का प्रेशर डाला जा रहा था, आखिर काम के बोझ में दबी उनकी बेटी ने मौत को गले लगा लिया था।

Pune News

आपको बता दें कि 26 वर्षीय अन्ना सेबेस्टियन की यह पहली नौकरी थी। Ernst & Young कंपनी ज्वाइन करने के बाद वो शुरू में तो काफी उत्साहित थी। अन्ना सेबेस्टियन की मां ने पत्र में अपनी बेटी को योद्धा बताते हुए कहा, उसने स्कूल-कॉलेज की सभी परीक्षाओं में टॉप किया था।

इतना ही नहीं, नौकरी ज्वाइन करने के बाद कंपनी में बिना थके काम किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि 'मैं यह पत्र एक दुखी मां के रूप में लिख रही हूं, जिसने अपने अनमोल बच्चे को खो दिया है। वह 19 मार्च, 2024 को एक कार्यकारी अधिकारी के रूप में ईवाई पुणे में शामिल हुईं। लेकिन चार महीने बाद, 20 जुलाई को, मेरी दुनिया ढह गई जब मुझे खबर मिली कि एना का निधन हो गया है।'

वह सिर्फ 26 साल की थीं। एना को एक वॉरियर बताते हुए मां अनीता ने कहा, 'काम के बोझ, नए वातावरण और लंबे समय तक काम करने से उन्हें शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से नुकसान हुआ। जुड़ने के तुरंत बाद वह चिंता, अनिद्रा और तनाव का अनुभव करने लगी, लेकिन वह खुद को आगे बढ़ाती रही, यह मानते हुए कि कड़ी मेहनत और दृढ़ता सफलता की चाबी है।'

पत्र में बताया गया कि वह देर रात तक काम करती थी, यहां तक कि वीकेंड्स पर भी उसे काम करना पड़ता था। उसे चैन की सांस लेने का समय तक नहीं दिया जाता था। पत्र में आगे लिखा कि वह पिछले एक हफ्ते से सीने में जकड़न की शिकायत कर रही थी। डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी थी।

लेकिन, डॉक्टर को दिखाने के बाद पहले की तरह काम करना शुरू कर दिया था। उसका कहना था कि बहुत काम करना है छुट्टी नहीं मिलेगी। बताया कि एक बार तो उसके सहायक प्रबंधक ने उसे रात में एक काम के साथ बुलाया जिसे अगली सुबह तक पूरा करने को कहा। वह पूरी रात काम करती रही।

अगले दिन सुबह बिना आराम किए ऑफिस पहुंची। इतना ही नहीं, अन्ना ने अपने पिता को बताया था काम का बोझ बहुत ज्यादा है, खास तौर पर आधिकारिक काम के अलावाल मौखिक रूप से दिए जाने वाले एक्स्ट्रा वर्क। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की मौत E&Y के लिए एक चेतावनी है और कंपनी के चेयरमैन के लिए एक मैसेज भी।

उन्होंने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि यह पत्र आप तक उतनी ही गंभीरता के साथ पहुंचेगा, जितनी गंभीरता के साथ इसे पहुंचना चाहिए।' बता दें कि चौंकाने वाली बात यह है कि ईवाई से कोई भी एना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+