Pune Airport पर हड़कंप! IAF विमान की हार्ड लैंडिंग से उड़ान ठप, 8 फ्लाइट्स डायवर्ट, कई कैंसिल जानें ताजा अपडेट

Pune Airport IAF Aircraft Hard Landing: महाराष्ट्र के पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भारतीय वायुसेना (IAF) के एक लड़ाकू विमान की 'हार्ड लैंडिंग' और लैंडिंग गियर फेल होने की घटना के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

इस घटना के कारण पुणे आने-जाने वाली उड़ानों का शेड्यूल पूरी तरह चरमरा गया है, जिससे सैकड़ों यात्री परेशान हैं।

pune-airport-runway-closed

18 अप्रैल को खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक, 8 फ्लाइट्स को डॉयवर्ट की गई हैं और कई उड़ाने कैंसिल हो गई हैं।

IAF Aircraft Hard Landing: रनवे पर कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार, 17 अप्रैल को रात करीब 10:25 बजे हुई। भारतीय वायुसेना का एक विमान लैंडिंग कर रहा था, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसका लैंडिंग गियर फेल हो गया। विमान की रनवे पर 'हार्ड लैंडिंग' हुई, जिसके बाद वह रनवे के बीचों-बीच फंस गया और रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया।

हवाई अड्डा अधिकारियों और पुलिस के मुताबिक, इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि चालक दल (Aircrew) पूरी तरह सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर स्थिति की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा- शुक्रवार रात IAF विमान के साथ हुई घटना के कारण पुणे रनवे अस्थायी रूप से बंद है। चालक दल सुरक्षित है। रनवे को सामान्य करने में लगभग 5 घंटे का समय लग सकता है। मैं लगातार एयरपोर्ट डायरेक्टर और वायुसेना अधिकारियों के संपर्क में हूं।

Jet Fuel Price Hike: अब और महंगा होगा हवाई सफर? जेट फ्यूल महंगा होने से यात्रियों की जेब पर कितना पड़ेगा असर
Jet Fuel Price Hike: अब और महंगा होगा हवाई सफर? जेट फ्यूल महंगा होने से यात्रियों की जेब पर कितना पड़ेगा असर

इस घटना पर वायुसेना ने भी आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि रनवे को जल्द से जल्द चालू करने के लिए काम जारी है।

Pune Flights Diverted: उड़ानों पर भारी असर: 8 फ्लाइट्स डायवर्ट, कई रद्द

रनवे ब्लॉक होने के कारण पुणे आने वाली कम से कम 8 फ्लाइट्स को हवा में ही डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इन उड़ानों को सूरत, गोवा, नवी मुंबई, चेन्नई और कोयंबटूर जैसे नजदीकी हवाई अड्डों की ओर भेजा गया।

18 अप्रैल को सुबह रद्द हुई प्रमुख उड़ानें:

शनिवार सुबह भी यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। रनवे क्लीयरेंस में देरी के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं:

Arrivals: चेन्नई से आने वाली इंडिगो (6E607), दिल्ली से इंडिगो (6E5322) और बेंगलुरु से अकासा एयर (QP1311) की सुबह की उड़ानें रद्द रहीं।

Departures: बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो (6E391), वडोदरा जाने वाली इंडिगो (6E956) और दिल्ली जाने वाली इंडिगो (6E2375) की फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा।

यात्रियों के लिए सलाह

पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अनुसार, रनवे को पूरी तरह चालू करने और सामान्य संचालन बहाल करने में सुबह तक का समय लग सकता है। वायुसेना के विशेषज्ञ विमान को रनवे से हटाने और तकनीकी जांच के काम में जुटे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।

Jaipur Airport: शारजाह के लिए सीधी उड़ान शुरू, जयपुर-मुंबई रूट पर यात्रियों की फजीहत, पहले ही दिन फ्लाइट कैंसिल
Jaipur Airport: शारजाह के लिए सीधी उड़ान शुरू, जयपुर-मुंबई रूट पर यात्रियों की फजीहत, पहले ही दिन फ्लाइट कैंसिल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+