महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जानिए मुलुंड विधानसभा सीट का हाल

Recommended Video

    Maharashtra Assembly Elections: जानिए Mulund Seat के सियासी समीकरण । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में चुनाव का ऐलान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी यहां पर एक बार फिर सत्ता में आने के लिए प्रयासरत है। वहीं, कांग्रेस व एनसीपी कड़ी टक्कर देने में जुटी हैं। यहां किसकी जीत होगी, यह देखना दिलचस्प होगा। 288 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनावों पर हार जीत का फैसला जनता के हाथ में होगा। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव होंने हैं। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। आइए हम आपको महाराष्ट्र की मुलुंड विधानसभा सीट के बारे में बताते हैं।

    profile of Mulund legislative assembly of maharashtra

    मुलुंड सीट पर भाजपा का कब्जा

    महाराष्ट्र की मुलुंड विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भाजपा के सरदार तारा सिंह हैं। तारा सिंह ने 65,307 वोटों से कांग्रेस के चरण सिंह सप्रा को हराया था। तारा सिंह 1999 से लगातार मुलुंड सीट से जीत हासिल करते आ रहे हैं। मुलुंड पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों, जैसे विक्रोली, घाटकोपर पश्चिम, घाटकोपर पूर्व, मानखुर्द शिवाजी नगर और मुंबई उपनगरीय जिले में भांडुप पश्चिम के साथ मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

    मुलुंड विधानसभा सीट का हाल

    2014 में कुल मतदाता 2,98,247 थे। इनमें 1,55,938 मतदाता पुरुष जबकि 1,42,309 महिला मतदाता थीं। करीब 45 वर्ग किलोमीटर तक फैले विधानसभा क्षेत्र में जंगल, जलाशय ज्यादा है। आबादी कम है। इस क्षेत्र के विधायक बीजेपी के सरदार तारासिंह का क्षेत्र में विकास काम किया है जैसे उन्होंने मुलुंड पूर्व में गणपति विर्सजन तालाब, मौर्या उद्यान, योगी हिल में सरदार प्रताप सिंह उद्यान जैसे कई तरह के विकास कार्य कराया है। कांग्रेस के उम्मीदवार चरण सिंह सप्रा ने विधान परिषद सदस्य रहते हुए उद्यान डिवेलपमेंट किया और कई सारी सोसायटियों में मोटरपंप लगाया। तानसा पाइप लाइन से प्रभावित लोगों का पुनर्वास मुलुंड में ही हुआ।

    21 अक्टूबर को होगा मतदान

    बता दें कि 288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्‍य हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। 2014 के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में सरकार बनाई। 2014 में न तो भाजपा और शिवसेना और न ही कांग्रेस और एनसीपी में चुनाव पूर्व गठबंधन हो पाया था। सभी ने अलग-अलग चुनाव लड़े थे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्‍म हो जाएगा। महाराष्‍ट्र में द्विसदनीय विधायिका है, यानी यहां विधानसभा के साथ ही विधानपरिषद भी है। 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी।

    लोकसभा चुनाव 2019 में मुलुंट सीट का हाल

    लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया ने मुलुंड सीट से चुनाव जीता। 26 साल के पीएचडी स्टूडेंट नील ने मुंबई के 108 नंबर वार्ड (मुलुंड वेस्ट) से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनावों में आने से पहले नील बीजेपी की युवा विंग 'भारतीय जनता युवा मोर्चा' से जुड़े रहे हैं। वे पिछले दो साल से सिविक इलेक्शन की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटे हुए थे। चुनाव में उतरने के बाद ही उनपर विरोधियों ने वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया था। नील ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के मुकेश करिया को अच्छे अंतर से हराया है। मुकेश पहले बीजेपी में ही थे।बीजेपी मुलुंड की सभी 6 सीटों पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+