Patap Sarnaik Net Worth: भारत में पहली Tesla कार खरीदने वाले मंत्री प्रताप सरनाईक कितने हैं अमीर?

Patap Sarnaik Net Worth: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने हाल ही में अपने पोते के लिए भारत की पहली टेस्ला कार खरीदी, जिसकी कीमत 65 लाख रुपये है। इस खरीद के बाद उनकी निजी संपत्ति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सरनाईक टेस्‍ला कार के भारत के सबसे पहले कस्‍टमर बन चुके हैं।

सरनाईक ने ये कार खरीदते हुए कहा कि टेस्ला मॉडल वाई की यह खरीद केवल मेरे पोते के लिए एक गिफ्ट नहीं है बल्कि, "मैंने यह कार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बारे में महाराष्‍ट्र के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए खरीदी है, खासकर युवाओं में। मैं इसे अपने पोते को उपहार में दूंगा ताकि वह अभी से इस वाहन के महत्व को समझ सके।"

Pratap Sarnaik

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रताप सरनाईक?

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के समय दाखिल किए चुनावी हलफनामे के अनुसार प्रताप सरनाईक दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार बनकर उभरे थे। हलफनामे के अनुसासर प्रताप सरनाईक 333.32 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा, जिनकी संपत्ति 447 करोड़ रुपये है, एकमात्र ऐसे उम्मीदवार थे जो उनसे आगे थे।

प्रताप सरनाईक की संपत्ति में 56.31 करोड़ रुपये की चल संपत्ति (नकद, बैंक जमा, शेयर, गहने, लक्जरी वाहन) और 232.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (17 गैर-कृषि भूमि, 12 आवासीय इमारतें और 12 वाणिज्यिक संपत्तियां) शामिल हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, 2024 में प्रताप सरनाईक की कुल संपत्ति लगभग 333.32 करोड़ रुपये है।

Patap Sarnaik Net Worth

15 सालों में सरनाईक की संपत्ति में हुई कितनी वृद्धि?

प्रताप सरनाईक की संपत्ति में पिछले 15 वर्षों में 800% की असाधारण वृद्धि दर्ज की गई है। 2009 में उनकी घोषित संपत्ति 16 करोड़ रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 143 करोड़ रुपये हो गई। 2019 के चुनावों में भी उन्होंने 143.97 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

2024 तक, प्रताप सरनाईक की संपत्ति बढ़कर 333.32 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले 15 वर्षों में लगभग 800% की वृद्धि हुई। । इसके साथ ही, उनका कर्ज भी 2019 में 110.96 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 194.43 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रताप सरनाईक कहां से करते हैं इतनी कमाई?

प्रताप सरनाईक की संपत्ति का मुख्य स्रोत उनका विहंग ग्रुप ऑफ कंपनीज है, जो रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और निर्माण क्षेत्रों में सक्रिय है। इसमें ठाणे और मुंबई में लक्जरी होटल, वाणिज्यिक इमारतें और बड़े आवासीय परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने मनोरंजन, मीडिया और वित्तीय क्षेत्रों में भी निवेश किया है।

रियल एस्टेट परियोजनाओं में, सरनाईक ने विहंग शांतिवन, विहंग गार्डन, सृष्टि कॉम्प्लेक्स, विहंग रेजिडेंसी, विहंग टॉवर, विहंग विहार, विहंग पार्क, रौनक टॉवर, विहंग आर्केड और रौनक आर्केड का निर्माण किया है।

2022 में ईडी ने करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली थी

सरनाईक का नाम कुछ विवादों में भी आया है। 2022 में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (NSEL) घोटाले से जुड़े मामले में उनकी 11.35 करोड़ रुपये की संपत्ति (ठाणे में दो फ्लैट और जमीन) को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जब्त किया था।

उन पर नौ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जिनमें आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 332 (लोक सेवक को कर्तव्य में बाधा डालना) और 427 (संपत्ति को नुकसान) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+