'आदिपुरुष' पर विवाद और विरोध के बाद राजनीति, नाना पटोले ने उठाए सवाल, बोले- ये सब BJP का दोष

बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष के विरोध के बीच राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसको लेकर सारा दोष भाजपा पर मढ़ दिया और कहा की इसके लिए सत्तारूढ़ दल को माफी मांगनी चाहिए।

बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद के बाद राजनीति शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए कहा है कि आदिपुरुष (Adipurush) में जिस तरह से हनुमान जी का रोल दिखाया गया वो सम्मान जनक नहीं है। ये दोष भाजपा है। इसके लिए पार्टी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

फिल्म आदिपुरुष के बहाने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ पटोले ने कहा कि कांग्रेस के समय में रामायण और महाभारत सीरियल को फिल्माया गया था। कांग्रेस ने उस समय में रामायण और महाभारत की वास्तविकता रखी थी।

Nana Patole on Adipurush Film

बॉलीवुड फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा खुद बोलती है कि वो हिंदु की सरकार है। लेकिन हनुमान जी के रोल से वक्तव्य करवाने का पाप भाजपा ने किया है। ये सारा दोष भाजपा का है। ऐसे में पार्टी को माफी मांगनी चाहिए और इस फिल्म(आदिपुरुष) को बैन करना चाहिए।

आदिपुरुष फिल्म को विरोध कम नहीं हो रहा। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही ये ट्रोल हो रही है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म के डायलॉग्स कैरेक्टर के अनुरूप नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने खुद की जान को खतरा बताया है। दरअसल, फिल्म राइटिंग और डायलॉग दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। लोग इस पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। ऐसे में मनोज मुंतशिर से सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी का पूरा प्रबंध किया।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म 'आदिपुरुष' के कुछ डायलॉग्स को लेकर विरोध पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। सीबीएफसी ने इस पर फैसला ले लिया है। फिल्म के निर्देशक और लेखक ने डायलॉग्स बदलने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+