Nagpur में कई विकास परियोजनाओं का PM Modi ने किया उद्घाटन, कही यह अहम बात

महाराष्ट्र के नागपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज का ये आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेज गति से काम कर रही है।'

PM Narendra Modi

Recommended Video

    PM Modi Maharashtra Visit: Nagpur में विकास कार्यों का शिलान्यास किया | वनइंडिया हिंदी *News

    PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार 11 दिसंबर को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) नागपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज का ये आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेज गति से काम कर रही है।'

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र की जनता को बधाई देते हुए कहा, 'आजादी के 75 साल के अमृत महोत्सव में 75,000 करोड़ रुपए की इन विकास कार्यों के लिए मैं महाराष्ट्र और यहां की जनता को बधाई देता हूं। आज का ये आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेज गति से काम कर रही है। समृद्धि महामार्ग से मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी तो कम होगी ​ही साथ ही ये महाराष्ट्र के 24 जिलों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ रहा है।'

    पीएम मोदी ने बोलते हुए कहा, 'आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के विराट संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के निर्माण का रास्ता है भारत की सामूहिक ताकत। विकसित भारत के निर्माण का मंत्र है राष्ट्र के विकास के लिए राज्य का विकास।' उन्होंने कहा कि चाहे बात सामान्य मानवी के लिए हेल्थकेयर की हो, या फिर वेल्थ क्रिएशन की हो, चोहे बात किसान को सशक्त करने की हो या जल संरक्षण की हो, आज पहली बार देश में ऐसी सरकार है जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर को एक मानवीय स्वरुप दिया है।'

    पीएम मोदी ने कहा, 'बीते 8 वर्षों में हमने सोच और अप्रोच दोनों बदली है। हम सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास पर बल दे रहे हैं। मैं जब 'सबका प्रयास' कहता हूं तो इसमें हर देशवासी और राज्य शामिल है। छोटा-बड़ा सबका सामर्थ्य बढ़ेगा तब भारत विकसित बनेगा।' तो वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'ये महाराष्ट्र के 24 जिलों को फायदा देने वाला समृद्धि हाईवे है। महाराष्ट्र में G20 की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। हमें पता है कि G20 का क्या महत्व है। G20 की अध्यक्षता मिलना ये हमारे देशवासियों के लिए गौरव की बात है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+