PMO की आपत्ति के बाद मंदिर से हटाई गई PM मोदी की मूर्ति, NCP ने ली चुटकी

पुणे, अगस्त 19; महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर स्थापित किया है जिसके अंदर उनकी मूर्ति लगाई गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद पीएम मोदी को समर्पित मंदिर में प्रधानमंत्री की प्रतिमा को रातों-रात हटा दिया गया है। अब इस पूरे घटनाक्रम परराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से तंज कसा गया है।

PM Modis Statue in Pune Temple Disappears Amid Objections by PMO

37 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक मयूर मुंडे ने पुणे के औंध में 1,60,000 रुपये की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया था। मूर्ति और मंदिर के निर्माण के लिए जयपुर के लाल संगमरमर का उपयोग किया गया था। रियल एस्टेट से जुड़े मुंडे कहते हैं, मुझे लगा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाले का मंदिर होना चाहिए. इसलिए मैंने इस मंदिर को अपने परिसर में बनाने का फैसला किया।

मुंडे ने कहा, प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने विकास के बहुत से कार्य किये हैं और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त करने, राम मंदिर बनवाने और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर काम किया है। मुंडे ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रतिमा, निर्माण में लगे जयपुर के लाल मार्बल और निर्माण की लागत 1.6 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि मंदिर में मोदी को समर्पित एक कविता भी देखी जा सकती है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: बेरोजगार युवकों पर लाठीचार्ज, BJP सरकार पर भड़के Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया में खबर आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंदिर को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। गुरुवार सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो प्रधानमंत्री की मूर्ति गायब थी। बुधवार की देर रात निकाली गई मूर्ति को अब पास में रहने वाले एक भाजपा पार्षद के घर में रख दिया गया है। पुणे में अगले साल की शुरुआत में नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राकांपा कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया था कि वे गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचेंगे और वहां भोग लगाएंगे।

    राकांपा की नगर इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप ने तंज कसते हुए कहा, शहर में आशावाद व्याप्त हो गई है कि (मोदी के लिए मंदिर निर्माण के बाद) अब ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, महंगाई घटेगी और लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये आएंगे। हम यहां आए हैं और देखा कि मंदिर से 'भगवान' गायब हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंदिर का निर्माण बौद्धिक दिवालियेपन का प्रतीक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+