PM Modi: 'BJP-RSS के बीच कोई मतभेद नहीं', संघ ने की पीएम मोदी की नागपुर यात्रा की सराहना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली ऐसी यात्रा होगी जो संघ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने सबसे पहले नागपुर के स्मृति मंदिर में संगठन के संस्थापक पिता केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी।

pm-modi

PM Modi: आरएसएस बीजेपी के बीच सुलह

संघ के सदस्य शेषाद्रि चारी ने प्रधानमंत्री के दौरे को "बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक" बताया है। आरएसएस के सदस्य ने कहा कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कोई मतभेद नहीं है। लोग आरएसएस और भाजपा के बीच संबंधों के बारे में बहुत बात करते हैं, पहले भी उन्होंने इस बारे में बात की थी भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं है। जो लोग संघ और भाजपा के बारे में कुछ नहीं जानते, वे लोग कहते हैं कि भाजपा और आरएसएस के बीच मतभेद है।

पीएम मोदी सबसे पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे उसके बाद अपनी यात्रा के दौरान चार स्थानों का दौरा करेंगे। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्मृति मंदिर, दीक्षाभूमि, माधव नेत्रालय और सोलर इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वह नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। पीएम नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi की नागपुर यात्रा महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री की इस यात्रा का समय भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आरएसएस अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस संदर्भ में, पीएम मोदी की उपस्थिति संघ और भाजपा के बीच संबंधों को और मजबूत करने में सहायक होगी। ​भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पीएम मोदी की इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में वह उपलब्धियां हासिल की हैं, जो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। ​

PM Modi News: जनसंघ से बनी बीजेपी

बीजेपी की शुरुआत 1951 में जनसंघ के गठन से हुई, जिसकी शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद कांग्रेस को हराने के उद्देश्य से जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया।

बाद में, आरएसएस सदस्यों और जनसंघ के बीच दोहरी सदस्यता का सवाल उठाया गया, जिसमें कहा गया कि या तो जनसंघ के सदस्य जनता पार्टी छोड़ दें या आरएसएस की सदस्यता छोड़ दें। इस मुद्दे के संबंध में, जनसंघ के सदस्यों ने जनता पार्टी छोड़ दी और 6 अप्रैल 1980 को आधिकारिक रूप से भाजपा की स्थापना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+