PM मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर किया उद्घाटन, बोले- हमारी सरकार सेवा भावना से कर रही काम
PM Modi inaugurated Kharghar ISKCON temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में नवनिर्मित इस्कॉन मंदिर का बुधवार को उद्घाटन किया। इस अवसर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा सांसद हेमा मालिनी समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंदिर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने आए भक्तों को पीएम मोदी ने संबोधित भी किया।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा जो लोग दुनिया को केवल भौतिक नजरिए से देखते हैं भारत को भी विभिन्न भाषाओं और प्रांतों के समूह के रूप में देखते हैं। वो अपनी आत्मा को इस सांस्कृतिक चेतना से जोड़ो, फिर भारत का विशाल स्वरूप देख पाओगे।

पीएम मोदी ने कहा ज्ञान और भक्ति से समृद्ध इस भूमि पर प्रसिद्ध इस्कॉन द्वारा श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है। इस दिव्य समारोह में भाग लेकर मैं स्वयं को धन्य हो गया हूं। यह मंदिर ईश्वर की विभिन्न अभिव्यक्तियों की एक झलक प्रदान करता है, जो आध्यात्मिक ज्ञान और ज्ञान की व्यापक परंपरा का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "मुझे विश्वास है कि यह मंदिर एक पवित्र केंद्र बनेगा जो हमारी आस्था के साथ-साथ हमारे राष्ट्र की चेतना को भी समृद्ध करेगा।"
पीएम मोदी ने कहा मुझे इस बात का संतोष है कि हमारी सरकार समर्पण और सेवा भावना के साथ देशवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार हर घर में शौचालय बनवा रही है, गरीब महिलाओं को उज्जवला कनेक्शन दिया जा रहा है। हमारी सरकार हर घर को जल की सुविधा और हर गरीब को 5 लाख रुपये का फ्री इलाज दे रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार में हर बेघर को पक्का घर उपलब्ध करवाए गए हैं। ये सभी कार्य सेवा और समर्पण की भावना के साथ किए गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा सेवा और समर्पण की ये ही भावना सच्चा सामाजिक न्याय लाती है। ये सच्ची धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। पीएम मोदी ने बताया उनकी सरकार क कृष्णा सर्किट के जरिए देश के विभिन्न तीर्थों और धार्मिक स्थानों को जोड़ रही है। यह सर्किट गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा तक फैला हुआ है।
#WATCH | Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi inaugurates ISKCON Temple at Kharghar, Navi Mumbai and offers prayers.
(Video: DD News) pic.twitter.com/3rLGUEOln1
— ANI (@ANI) January 15, 2025
#WATCH | Maharashtra: At the inauguration of ISKCON Temple at Kharghar, Navi Mumbai, Prime Minister Narendra Modi says, "I am satisfied that our government is also continuously working in the interest of the countrymen with full dedication and a spirit of service...Construction… pic.twitter.com/3DEF48YVaI
— ANI (@ANI) January 15, 2025












Click it and Unblock the Notifications