PM Modi In Nagpur: नागपुर दौरे पर पीएम मोदी, RSS संस्थापक हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि, कई योजनाओं की सौगात
PM Modi In Nagpur: रविवार(30 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर के रेशीमबाग स्थित स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी रविवार(30 मार्च) सुबह करीब 9 बजे नागपुर पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

बाबासाहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान दीक्षाभूमि भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। दीक्षाभूमि वह ऐतिहासिक स्थान है, जहां 1956 में डॉ. अंबेडकर ने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया था।
माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। यह सेंटर माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का विस्तार है, जो 2014 में स्थापित एक प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थान है।
डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में बड़े कदम
दोपहर 12:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में लॉयटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और UAV (अनआर्म्ड एरियल व्हीकल) के रनवे का उद्घाटन करेंगे। यह 1250 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़ा एयरस्ट्रिप है, जहां रक्षा क्षेत्र की उन्नत तकनीकों का परीक्षण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें PM नरेंद्र मोदी पहुंचे RSS मुख्यालय, संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, क्यों अहम है ये दौरा?
छत्तीसगढ़ को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी रविवार(30 मार्च) को ही छत्तीसगढ़ भी जाएंगे, जहां वे बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें बिजली, तेल एवं गैस, रेलवे, सड़क, शिक्षा और आवास से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
प्रधानमंत्री का यह दौरा देश में आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications