पीएम मोदी ने मुंबई में दो 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें इनका रूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुकवाार को मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबईवासियों को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।
जानें क्या है रूट
पीएम मोदी ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना कर मुंबईवासियों को बधाई दी। एडवांस और हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 2.0 मुंबई और सोलापुर, और मुंबई और साईनगर शिर्डी के बीच चलेंगी, जो डेक्कन पठार का प्रवेश द्वार होगा।
जानें क्या हैं इस सुपरस्पीड ट्रेन में यात्रियों के लिए सुविधाएं
इन दो ट्रेनों वंदे भारत एक्स्प्रेस में यात्रियों के लिए बेहतरीन और आरामदायक सुविधाएं हैं। इस ट्रेन में ऑन-बोर्ड वाई-फाई इंफोटेनमेंट, जीपीएस-आधारित पेसेन्जर इनफार्मेशन प्रणाली, आलीशान इंटीरियर, रिक्लाइनिंग सीटें, टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम टॉयलेट (जैसा फ्लाइट में होता है), एलईडी लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट, व्यक्तिगत टच-आधारित रीडिंग लाइट और छुपा रोलर ब्लाइंड। यात्रियों के चालक दल के साथ संवाद करने के लिए उनके पास आधुनिक मिनी पैंट्री और आपातकालीन टॉक-बैक इकाइयां भी हैं।
पहले इन रूट पर शुरू की जा चुकी है ये हाईस्पीड ट्रेन
गौरतलब है कि इससे पहले वंदे भारत एक्स्ट्रप्रेस ट्रेनें प दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा, गांधीनगर-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर और नागपुर-बिलासपुर के बीच शुरू हो चुकी हैं। इन हाईस्पीड ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतरीन यात्रा करने अनुभव तो हो ही रहा है साथ ही, यात्रा में कम समय भी लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications