शिरडी साई बाबा के दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी, सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फणडवीस ने भी लिया बाबा का आर्शीवाद
PM Modi in Shirdi Sai Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर के गुरुवार को दर्शन किए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने साई बाबा की समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया।

पीएम मोदी के साथ बाबा के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा के मंदिर के बार मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए बने नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन किया। इस दर्शन परिसर कॉम्प्लेक्स की आधारशिला अक्टूबर, 2018 में रखी थी जो अब बन कर पूरी तरह तैयार हो गया है।
ये मंदिर परिसर की अत्याधुनिक आधुनिक विशाल इमारत है जो बाबा के भक्ता के आराम करने के लिए तैयार की गई है। इस नए परिसर में 10 हजार भक्तों के बैठने व्यवस्था की गई है। जिसमें क्लॉक रूम, शौचालय, बुकिंग काउंटर, प्रसाद काउंटर और सूचना केंद्र समेत अन्य सुविधाएं है। ये परिसर वातानुकूलित है।
महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 750 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद गोवा में शाम 6.30 बजे 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।
#WATCH | PM Modi offers prayers at Shri Saibaba Samadhi Temple in Maharashtra's Shirdi
Maharashtra Governor Ramesh Bais, CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis are also present pic.twitter.com/khMOQhNtjc
— ANI (@ANI) October 26, 2023












Click it and Unblock the Notifications