देवेंद्र फडणवीस के बजाय सीएम के तौर पर लोगों को एकनाथ शिंदे अधिक हैं पसंद, शिवसेना ने विज्ञापन में किया दावा
एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के बजाय सीएम के तौर पर लोगों को एकनाथ शिंदे अधिक हैं पसंद, शिवसेना ने विज्ञापन में किया दावा
महाराष्ट्र में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कोल्ड वॉर और बढ़ती नजर हा रही है। इसकी वजह है महाराष्ट्र के अखबारों में छपा हुआ एक विज्ञापन है। जिसे एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने छपवाया है।
शिंदे गुट की शिवसेना ने महाराष्ट्र के अखबारों में पूरे पृष्ठ पर का विज्ञापन छपवाया है जिसमें दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस की तुलना में एकनाथ शिंदे को सीएम के रूप में लोगों ने अधिक पसंद किया है।

शिवसेना ने अपने सर्वेक्षण का हवाला दिया है, यानी कि महाराष्ट्र के 49.3 प्रतिशत लोग भाजपा और शिवसेना के बीच मजबूत गठबंधन देखना चाहते हैं। शिवसेना ने अखबारों के विज्ञापनों के साथ यह दावा किया है कि लोग भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के बजाय एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
शिवसेना का चुनाव चिन्ह तीर-कमान भी छपा है
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अखबारों में जो पूरे पन्ने का विज्ञापन छपवाया है उसमें शिवसेना का तीन-कमान वाला चुनाव चिन्ह छपा हुआ। इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिंदे की फोटो है। इसमें दिखाया गया है कि पीएम मोदी और शिंदे के कार्यकाल में कल्याण परियोजनाओं के माध्यम से महाराष्ट्र के लिए सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
बाला साहेब ठाकरे की फोटो है नदारत
वहीं अहम बात ये है कि इस विज्ञापन में कहीं भी शिवसेना के संस्थापक स्वर्गीय बालासाहेब की कोई फोटो नहीं, जबकि इससे पहले शिवसेना के विज्ञापनों में बाला साहेब ठाकरे की फोटो प्रमुखता से छपी रहती थी।
'भारत के लिए मोदी, महाराष्ट्र के लिए शिंदे
अखबार में छपे विज्ञापन में लिखा है 'भारत के लिए मोदी, महाराष्ट्र के लिए शिंदे'। चुनाव से पहले महा ध्रुवीकरण पर छपे इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंदे की एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए फोटो है और शिंदे अपने मोबाइल फोन पर कुछ दिखाते नजर आ रहे हैं।
फडणवीस को विज्ञापन में नहीं दी गई जगह
गौर करने वाली बात ये है कि विज्ञापन में फडणवीस की तस्वीर नहीं है, जो महाराष्ट्र में भाजपा के संकटमोचक और वर्तमान उपमुख्यमंत्री हैं।
भाजपा और शिवसेना के बीच मजबूत गठबंधन देखना चाहते हैं
विज्ञापन में दावा किया गया है कि चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र शिवसेना 30.2 फीसदी नागरिक पसंद करते हैं। महाराष्ट्र के कुल 46.4 प्रतिशत लोग राज्य के विकास के लिए भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गठबंधन पर अधिक भरोसा है।
शिंदे को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं लोग
इसके साथ ही विज्ञापन में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए किए गए सर्वे में महाराष्ट्र के 26.1 प्रतिशत लोग एकनाथ शिंदे को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, वहीं 23.2 प्रतिशत लोग देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन के अनुसार सर्वेक्षण निर्विवाद प्रमाण है कि महाराष्ट्र के 49.3 प्रतिशत लोग अपने राज्य के नेतृत्व के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच एक मजबूत गठबंधन देखना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications